DS NEWS | The News Times India | Breaking News
संसद में आधी रात G राम G पर बवाल, ‘कांग्रेस खाकर मोटी हो गई…’, बोले निशिकांत दुबे, जानें अनुर
India

संसद में आधी रात G राम G पर बवाल, ‘कांग्रेस खाकर मोटी हो गई…’, बोले निशिकांत दुबे, जानें अनुर

Advertisements


लोकसभा में मनरेगा से जुड़े बिल पर देर रात तक चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि रात एक बजे भी इस बिल पर चर्चा हो रही है, जो यह दिखाता है कि सरकार इस विषय को लेकर कितनी गंभीर है. दुबे ने आरोप लगाया कि जब भी वह बोलने के लिए खड़े होते हैं, कांग्रेस सांसद शोर मचाने लगते हैं और संविधान का नाम लेकर देश को गुमराह करते हैं.

संविधान का हवाला देकर कांग्रेस पर निशाना
निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस संविधान की दुहाई देती है, लेकिन खुद संविधान की मूल भावना को नहीं समझती. उन्होंने आर्टिकल 51A और आर्टिकल 49 का हवाला देते हुए कहा कि संविधान के अनुसार राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर किसी भी सरकारी योजना का नाम नहीं रखा जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार और राजनीतिक फायदे के लिए महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल किया.

मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप
भाजपा सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस के कार्यकाल में मनरेगा में 50 प्रतिशत तक कमीशनखोरी होती थी. उन्होंने कहा कि लोकपाल की व्यवस्था होने से कांग्रेस के वे नेता, जो भ्रष्टाचार करके ‘मोटे हो गए हैं’, जवाबदेह बनेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अब मिट्टी की माप तीन दिन के भीतर होगी और नियमों का पालन न होने पर भुगतान नहीं किया जाएगा.

‘हम संविधान बचा रहे हैं’- निशिकांत दुबे
निशिकांत दुबे ने कहा कि सरकार संविधान को बचाने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर मीसा कानून लागू किया था. उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा महात्मा गांधी के नाम को भ्रष्टाचार से बदनाम होने से बचा रही है.

अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी को दी बधाई
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस बिल का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष यह सवाल उठा रहा है कि योजना का नाम बदला गया है, लेकिन भाजपा ‘नामदार नहीं, कामदार’ है और काम करने में विश्वास रखती है.

कांग्रेस के नामकरण पर सवाल
अनुराग ठाकुर ने कहा कि रोजगार गारंटी से जुड़ी योजनाएं 1980 से चल रही हैं. 1989 में कांग्रेस ने इसका नाम जवाहर रोजगार योजना रखा, तब महात्मा गांधी याद नहीं आए. 2005 में योजना का नाम केवल NREGA था और 2009 में चुनाव के समय महात्मा गांधी का नाम जोड़ा गया.

मोदी सरकार बनाम यूपीए सरकार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के समय गरीबों का पैसा खा लिया जाता था, जबकि मोदी सरकार ने जन-धन खातों के जरिए सीधे लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाया. उन्होंने बताया कि कोविड काल में मोदी सरकार ने मनरेगा के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट दिया, जबकि यूपीए सरकार के समय बजट 30–40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं हो पाता था और वह भी ठीक से खर्च नहीं हो पाता था.



Source link

Related posts

‘बिहार में गोबी की खेती को मंजूरी’, NDA की जीत के बाद असम के मंत्री की पोस्ट वायरल; भड़की कांग्

DS NEWS

दिल्ली में होगा अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रमंडल स्पीकर सम्मेलन, लोकतंत्र और AI पर होगी चर्चा

DS NEWS

‘नेहरू के समय हुई पहली वोट चोरी, 2 वोट आए और बन गए PM’, संसद में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy