संसद में वंदे मातरम् और चुनावी सुधारों पर होने वाली चर्चा से पहले बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा, ‘देश के लोग नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं. इसी भरोसे की वजह से बिहार भी जीत रहा है. जो व्यक्ति मर चुके हैं, उनका नाम मतदाता सूची में कैसे हो सकता है? और जो लोग बांग्लादेश से आए हैं, उनका नाम कैसे जोड़ दें? कांग्रेस ने पूरे देश को खोखला कर दिया है. हमारी पार्टी हर काम करने को तैयार है. विपक्ष को बाहर जाकर विरोध करना चाहिए. लोकसभा में, जहां हमें भी बोलना है, वहां वे हंगामा कर रहे हैं और बोलने नहीं दे रहे.’
SP सांसद रामगोपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा, ‘SIR साल 2022 में हुआ था, और एक और होने वाला था. COVID की वजह से थोड़ी देरी हो गई, लेकिन यह प्रक्रिया जरूरी है. जहां तक GenZ की बात है तो वे पूरी तरह पीएम मोदी के साथ हैं. यही युवा देश को आगे बढ़ाएंगे.’


