DS NEWS | The News Times India | Breaking News
लोकसभा में 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, पीठासीन की कुर्सी पर उछाले थे कागज
India

लोकसभा में 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, पीठासीन की कुर्सी पर उछाले थे कागज

Advertisements


लोकसभा में बजट सत्र के 5वें दिन विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. दरअसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज फिर पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब का मुद्दा उठाया और डोकलाम मुद्दे पर सवाल करना चाहे. लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया. इस पर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा कर दिया. लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई. सदन में 8 सांसदों को निलंबित भी कर दिया.

8 सांसदों में से 7 कांग्रेस के सांसद

हंगामा के दौरान पीठासीन की तरफ पेपर उछालने वाले 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. इनमें कांग्रेस के 7 सांसद अमरिंदर सिंह, राजा वडिंग, प्रशांत परोले, हिबी ईडन, गुरजीत औजला, डीन कोरियोकोज, मणिकम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी और एक माकपा सांसद एस वेंकटेशन शामिल हैं. सांसदों को सस्पेंड करने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

कांग्रेस से निलंबित सांसद राजा ने एबीपी न्यूज को बताया कि जैसे ही PM, चीन और डोकलाम का नाम आया तो वो बीजेपी के सांसद शोर करने लगे. स्पीकर ने माइक बंद करके दूसरे सांसद को बोलने के लिए कहा. हमने कहा यह गलत है. बरार ने कहा, ‘हमें सस्पेंड कराकर आप विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं.’

राहुल गांधी के बयान पर शुरू हुआ हंगामा

राहुल ने 3 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया और कहा, ‘मुझे बोलने दिया जाए.’ उनके यह कहते ही NDA के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया. आज वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे.

राहुल ने कहा, ‘मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है. मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा. मैं विपक्ष का नेता हूं. मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. मैं बस बता रहा हूं की चीन और भारत के बीच में क्या हुआ. पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए.’



Source link

Related posts

भारत खरीदेगा 97 LCA तेजस फाइटर जेट, 62 हजार करोड़ की डील की मिली मंजूरी; IAF की ताकत देख थर-थर

DS NEWS

रेहान-अवीवा की सगाई के बाद पहली फोटो आई सामने, पिता रॉबर्ट वाड्रा बोले- बेटे को जीवनसंगिनी मिली

DS NEWS

BMC चुनावों में कितने मुस्लिम उम्मीदवार जीते, ये रही पूरी लिस्ट

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy