DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पहली बार नोएडा से बाहर निकलीं सीमा हैदर, जानें कहां गईं और किससे मिलीं?
India

पहली बार नोएडा से बाहर निकलीं सीमा हैदर, जानें कहां गईं और किससे मिलीं?

Advertisements


पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने करीब दो साल बाद पहली बार दिल्ली का रुख किया है. अब तक सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा और नोएडा तक सीमित रहने वाली सीमा हैदर इस बार सीधे राजधानी पहुंचीं. वह अपने वकील एपी सिंह के घर गईं और वहां का वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर भी पोस्ट किया.

सीमा हैदर अपने पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ दिल्ली पहुंचीं. उन्होंने कहा कि पहली बार वह अपने दिल्ली वाले मायके आई हैं. सीमा ने बताया कि वह एपी सिंह की मां से मिलने आई थीं, जो बीमार चल रही हैं. वकील एपी सिंह ने उन्हें अपना घर और दफ्तर दिखाया, खाना खिलाया और मां से मुलाकात कराई. बता दें कि एपी सिंह ही सीमा हैदर के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्होंने उन्हें भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका भी दायर की है.

सीमा हैदर का भारत आने का सफर 

सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं. उनके साथ चार बच्चे भी थे. हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया. बाद में उन्हें जमानत मिली और वे सचिन मीणा के रबूपुरा स्थित घर में पत्नी के रूप में रहने लगीं. जमानत की शर्तों के अनुसार वह अपना पता नहीं बदल सकतीं और भारत से बाहर नहीं जा सकतीं. अब वह सचिन की बेटी की मां भी बन चुकी हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं.

PUBG से शुरू हुई प्रेम कहानी

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई. दोनों की मुलाकात PUBG गेम खेलने के दौरान हुई. बातचीत बढ़ते-बढ़ते प्यार में बदल गई. इसके बाद सीमा ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान से निकलकर भारत आने का फैसला लिया. दुबई और नेपाल के रास्ते वह सचिन के पास पहुंचीं और शादी कर ली. पहले सिर्फ ससुराल तक सीमित रहने वाली सीमा अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाजारों में शॉपिंग करने लगी है और अब राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई हैं.

ये भी पढ़ें:  भारत दौरे पर आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, पहली द्विपक्षीय यात्रा में कई मुद्दों पर होगी बातचीत



Source link

Related posts

कर्नाटक में कबूतरों को दाना डालने पर सख्ती, जानें स्वास्थ्य विभाग ने क्यों जताई चिंता

DS NEWS

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को लिखी चिट्ठी, दिया मीटिंग

DS NEWS

एअर इंडिया प्लेन क्रैश: AAIB ने पायलट समूह के प्रतिनिधि को जांच में शामिल करने से किया इनकार

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy