DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पाकिस्तान ने अंधेरे में की नापाक कोशिश, कई ड्रोन भेजे, आर्मी ने की फायरिंग, देखें वीडियो
India

पाकिस्तान ने अंधेरे में की नापाक कोशिश, कई ड्रोन भेजे, आर्मी ने की फायरिंग, देखें वीडियो

Advertisements


जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार शाम अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे इलाकों में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई. सुरक्षा बलों के मुताबिक ये ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए, कुछ मिनट तक मंडराए और फिर वापस लौट गए. ड्रोन की मौजूदगी के बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने  व्यापक तलाशी अभियान चलाया.

नौशेरा सेक्टर में ड्रोन दिखते ही सेना की फायरिंग
राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में LoC के पास गनिया-कलसियां गांव के ऊपर शाम करीब 6:35 बजे ड्रोन की गतिविधि देखी गई. अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन को देखते ही सेना के जवानों ने मशीनगनों से फायरिंग की.

तेरयाथ और कलाकोट इलाके में भी ड्रोन
इसी समय राजौरी जिले के तेरयाथ क्षेत्र के खब्बर गांव में भी एक अन्य ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली. यह ड्रोन कलाकोट के धरमसाल गांव की दिशा से आया और आगे भरख की ओर बढ़ गया. ड्रोन में ब्लिंकिंग लाइट लगी हुई थी, जिससे उसकी पहचान हुई.

सांबा के रामगढ़ सेक्टर में कई मिनट तक मंडराता रहा ड्रोन
सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के चक बबराल गांव के ऊपर शाम करीब 7:15 बजे एक ड्रोन जैसा उड़ने वाला डिवाइस कई मिनट तक मंडराता रहा. इसके बाद वह वापस पाकिस्तान की दिशा में लौट गया.

पुंछ के मनकोट सेक्टर में भी संदिग्ध हरकत
पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में LoC के पास शाम करीब 6:25 बजे तैन से टोपा की ओर जाते हुए एक और ड्रोन जैसा ऑब्जेक्ट देखा गया. यहां भी ड्रोन में ब्लिंकिंग लाइट देखी गई.

हाल ही में ड्रोन से गिराया गया था हथियारों का जखीरा
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार रात को सांबा जिले के घगवाल इलाके के पलौरा गांव में सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन के जरिए गिराया गया हथियारों का जखीरा बरामद किया था. अधिकारियों के मुताबिक यह ड्रोन भी पाकिस्तान से आया था. बरामद सामग्री में दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 कारतूस और एक ग्रेनेड शामिल था.

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
लगातार हो रही ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. सीमा से सटे इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और ड्रोन के संभावित गिराए गए सामान या घुसपैठ की हर आशंका की जांच की जा रही है.





Source link

Related posts

वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक

DS NEWS

‘चीफ जस्टिस का ऑफिस डाकघर नहीं है जो…’, जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

DS NEWS

‘नाली सफाई के लिए मोदी जी से पूछना पड़ेगा?’, निजामाबाद में CM रेड्डी का सांसद धर्मपुरी पर हमला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy