DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कुलगाम में सेना ने आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन अखल पर VHP प्रवक्ता ने कहा – आतंकियों को 72…
India

कुलगाम में सेना ने आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन अखल पर VHP प्रवक्ता ने कहा – आतंकियों को 72…

Advertisements


भारतीय सेना और आतंकियों के बीच जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ चल रही है. सेना ने इस अभियान का नाम ऑपरेशन अखल रखा है. भारतीय जवानों ने रविवार (3 अगस्त) तक तीन आतंकियों को मार गिराया था. हालांकि चौथे दिन सोमवार (4 अगस्त) को भी ऑपरेशन खबर लिखने तक जारी है. विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस ऑपरेशन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि एक हैरिस को 72 हूरों के पास भेज दिया.

विनोद बंसल ने कुलगाम में चल रहे ऑपरेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ”जम्मू कश्मीर के कुलगांव में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में हमारी सेना ने तीन जिहादी आतंकियों को ढेर किया है और उनमें से एक हैरिस को 72 हूरों के पास भी भेज दिया है. उसका शव बरामद भी हो गया है. इसका मजहब कौन सा है और रंग कौन सा है कृपया कोई बताएं!”

सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई आतंकियों को किया ढेर

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों के खिलाफ कई अभियान चलाए. सेना ने ऑपरेशन केलर के दौरान 3 आतंकियों को ढेर किया था. वहीं ऑपरेशन महादेव में भी 3 आतंकी मारे गए थे. सेना ने ऑपरेशन शिव शक्ति के दौरान भी 2 आतंकियों को मार गिराया था. मारे गए सभी आतंकी भारत के खिलाफ साजिश की फिराक में थे. इनमें से कई लश्कर-ए-तैयबा से भी जुड़े हुए थे. सेना ने कुलगाम में चल रहे ऑपरेशन अखल पर सोमवार को खबर लिखने तक आधिकारिक अपडेट नहीं दिया.





Source link

Related posts

‘युद्ध की सोच बदल गई…’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारत की सैन्य एकता का दम, पढ़िए राजनाथ सिंह

DS NEWS

‘चिंता मत कीजिए, सभी भगोड़ों को वापस लाया जाएगा’, विजय माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर बोल

DS NEWS

बेटिंग ऐप केस में ED का शिकंजा, युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को समन, सोनू सूद भी बुलाए गए

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy