DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ट्रंप के टैरिफ एक्शन के बीच पुतिन का भारत दौरा कंफर्म, NSA अजीत डोभाल बोले- जल्द आएंगे रूसी राष
India

ट्रंप के टैरिफ एक्शन के बीच पुतिन का भारत दौरा कंफर्म, NSA अजीत डोभाल बोले- जल्द आएंगे रूसी राष

Advertisements


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत की यात्रा पर आएंगे. मॉस्को में मौजूद डोभाल ने तारीखों का जिक्र नहीं किया, लेकिन इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी के अनुसार पुतिन का दौरा अगस्त के अंत में होने की संभावना है.

जल्द तय होगा पुतिन का भारत दौरा

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा, “भारत और रूस के बीच एक विशेष संबंध है, जिसे हम काफी महत्व देते हैं. हमारे बीच उच्च-स्तरीय संपर्क रहे हैं. राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के बारे में जानकर हम बहुत उत्साहित और खुश हैं. मुझे लगता है कि अब जल्द ही तारीखें भी तय हो जाएगी.”

ट्रेड पार्टनर को लेकर रूस का अमेरिका पर हमला

पुतिन की भारत यात्रा ऐसे समय में होगीॉ जब अमेरिका ने रूसी तेल खरीद रोकने के चलते भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. अजीत डोभाल के रूस दौरे से पहले मॉस्को ने भारत के अपने व्यापारिक साझेदारों को चुनने के अधिकार का समर्थन करते हुए ट्रंप पर निशाना साधा था. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि रूस के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने के लिए देशों को मजबूर करना अवैध है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (6 अगस्त 2025) को एक नए कार्यकारी आदेश पर साइन किया, जिसके तहत भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. ट्रंप चेतावनी दी कि यदि मास्को यूक्रेन में युद्ध को शुक्रवार (8 अगस्त 2025) तक रोकने पर सहमत नहीं होता है तो वह रूसी तेल के खरीदारों पर सेकेंडरी टैरिफ लगाएगा.

ट्रंप-पुतिन की भी होगी मीटिंग

क्रेमलिन ने गुरुवार (7 अगस्त क2025) को कहा कि पुतिन आने वाले दिनों में ट्रंप से भी मिलेंगे. रूसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि दोनों देश एक बैठक की तैयारी में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि ट्रंप और पुतिन जहां मिलेंगे उस जगह पर सहमति बन गई है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी.

ये भी पढ़ें : ‘हलफनामा दें, गलत निकला तो लेंगे कानूनी एक्शन’, राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बोला चुनाव आयोग



Source link

Related posts

समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई पूरी बात

DS NEWS

अमेरिका का F-35 या रूस का Su-57, किस देश से 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट खरीदेगा भारत? सामने आया बड़

DS NEWS

हिंसा के बाद हालात का जायजा लेने बरेली पहुंचा जमात-ए-इस्लामी हिंद का डेलीगेशन, लोगों से की ये अ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy