DS NEWS | The News Times India | Breaking News
35 हजार कैश, स्कॉर्पियो-इनोवा कार और सोने की चेन… BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पा
India

35 हजार कैश, स्कॉर्पियो-इनोवा कार और सोने की चेन… BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पा

Advertisements


भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश सरकार में PWD मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह बांकीपुर सीट से 5वीं बार विधायक चुने गए हैं. उन्हें पहली बार 2021 में नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया था. सब जानना चाहते हैं कि दुनिया की सबसे पार्टी के अध्यक्ष बनने नितिन नबीन के पास कुल कितनी प्रॉपर्टी है?

इतनी संपत्ति के मालिक हैं नितिन नबीन (Nitin Nabin Net Worth)

नितिन नबीन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते. उन्होंने घोषणा पत्र में अपनी उम्र 45 साल बताई है. वह 12वीं पास हैं. उनकी कुल संपत्ति 3.1 करोड़ रुपए है, जबकी 56.7 रुपए की देनदारी है. उनके हाथ में 35 हजार कैश हैं. उनके पास अलग-अलग बैंक के 7 बैंक अकाउंट हैं. इनमें पहले बैंक अकाउंट में 90 हजार, दूसरे बैंक अकाउंट में 7 लाख रुपए, तीसरे बैंक के अकाउंट में 12 लाख रुपए, चौथे बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपए, पांचवे बैंक अकाउंट में 5 लाख रुपए, 6वें बैंक अकाउंट में 5 लाख रुपए और सातवें बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपए हैं.

इनके अलावा नितिन नबीन के पास एलआईसी की तीन पॉलिसी और एक एचडीएफसी की बीमा पॉलिसी है. इनमें दो 50-50 हजार की है, बाकी एक पॉलिसी 2 लाख रुपए की है और एक पॉलिसी 90 हजार रुपए की है.

कितनी गाड़ियां हैं नतिन नबीन के पास?

उनके पास दो गाड़ियां है. इनमें एक 13 लाख की स्कॉर्पियो और दूसरी 25 लाख की इनोवा क्रिस्टा है. उनके पास ज्वैलरी भी है. एफिडेविट में दी गई जानकारी के मुताबिक, नितिन नबीन के पास 76 हजार रुपए की सोने की चैन और 64 हजार रुपए की सोने की अंगूठी है. इन दोनों की कुल कीमत 1.40 लाख रुपए है.

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

नितिन नबीन का जन्म पटना में हुआ था. उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक रह चुके हैं. नितिन नबीन राजनीति में आने से पहले भारतीय युवा मोर्चा में सक्रिय रहे. उन्होंने साल 2006 में पटना पश्चिम से पहली बार उपचुनाव जीता था. इसके बाद 2010, 2015, 2020, 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार बांकीपुर सीट से चुनाव जीता. उन्होंने 2025 में 98,299 वोट हासिल किए थे. उन्होंने आरजेडी की रेखा कुमारी को 51,936 वोटो से हराया था. वह दो बार बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्रालय संभाल चुके हैं. 



Source link

Related posts

बिहार SIR मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक पार्टियों को जमीन पर वोटर की सहायता करने को कहा

DS NEWS

ये क्या किया गलगोटिया वालों शर्म तुमको मगर नहीं आती?

DS NEWS

ISRO ने गगनयान मिशन की ओर बढ़ाया एक और सफल कदम, ड्रोग पैराशूट का किया सफल परीक्षण

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy