DS NEWS | The News Times India | Breaking News
नए साल पर गंदी हरकत से बाज नहीं आया पाकिस्तान, ड्रोन से भारत में भेजा गोला-बारूद
India

नए साल पर गंदी हरकत से बाज नहीं आया पाकिस्तान, ड्रोन से भारत में भेजा गोला-बारूद

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पूरी दुनिया इस वक्त नए साल का जश्न मना रही है, लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. नए साल के पहले दिन (1 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए गोला बारूद और कारतूस भिजवाए. भारत में आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की तरफ से ये नापाक हरकत की गई है.

जम्मू के पुंछ जिले में ड्रोन के जरिए विस्फोटक और कारतूस से भरे पैकेट गिराए गए हैं. ये पैकेट मिलने के बाद सेना हरकत में आ गई है और तलाशी के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें कि ये पाकिस्तानी ड्रोन लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पास पुंछ के खाड़ी करमाड़ा इलाके में भारतीय सीमा में घुस आया. 

पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन 
भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां ​​ड्रोन के उड़ान ट्रैक की जांच कर रही हैं. जम्मू और कश्मीर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को देखते हुए पिछले दिनों कुछ हिस्सों में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है. इस बैन के बाद ये दूसरी बार है जब एलओसी के पास ड्रोन की हरकत देखी गई.

सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते ड्रोन के जरिए भेजी गई विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लिया गया है. ऐसे में अब सुरक्षा एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इसके पीछे किन आतंकी नेटवर्कों का हाथ है. 

24 घंटे के भीतर दूसरी बार भारत में घुसा ड्रोन
बता दें कि भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास पिछले 24 घंटों के भीतर ये दूसरी बार है जब ड्रोन देखा गया है. इससे पहले सांबा के फूलपुर में संदिग्ध ड्रोन को देखा गया था. ड्रोन कुछ समय तक भारतीय सीमा में था. हालांकि कुछ देर बार ही वह वापस चला गया. सेना ने ड्रोन एक्टिविटी को देखते हुए तुरंत पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. 

ये भी पढ़ें

देश ने कैसे मनाया नए साल का जश्न, पहाड़ों से लेकर मंदिरों तक की तस्वीरें आईं सामने



Source link

Related posts

गौस की दरगाह पर 400 साल से हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों पर क्यों लगाई रोक? SC ने केंद्र से पूछा

DS NEWS

ये देश बन सकते हैं अमेरिका से भी बड़ी ‘महाशक्ति’! जानें ट्रंप का टैरिफ कैसे करेगा ये कारनामा, ल

DS NEWS

चीन और तुर्किए भी तो रूस से खरीदते हैं तेल! ट्रंप ने लगाया 25% एक्स्ट्रा टैरिफ तो भारत ने इशारो

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy