DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जुबली हिल्स में नेपाली कपल ने की ₹2 करोड़ की चोरी, रात के अंधेरे में साफ कर गए तिजोरी, क्या है
India

जुबली हिल्स में नेपाली कपल ने की ₹2 करोड़ की चोरी, रात के अंधेरे में साफ कर गए तिजोरी, क्या है

Advertisements


हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. रोड नंबर 25, जुबली हिल्स के निवासी व्यवसायी अनिरुद्ध रेड्डी के घर में काम करने वाला नेपाली दंपति लगभग 2 करोड़ रुपये के हीरे-जवाहरात और कीमती घड़ियां चुराकर फरार हो गया.

आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय महेश साही और उसकी पत्नी अप्सरा साही के रूप में हुई है. महेश को बागवानी और अप्सरा को झाड़ू-पोंछे का काम सौंपा गया था. इस नेपाली कपल ने करीब 45 दिन पहले घर में नौकरी ली थी और इस दौरान मालिकों का भरोसा जीतने के लिए अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते रहे.

कैसे हुआ मामले का खुलासा
वारदात उस रात हुई, जब अनिरुद्ध रेड्डी और उनकी पत्नी ऊटी में एक बिज़नेस ट्रिप पर गए हुए थे. मौका पाते ही नेपाली दंपति ने पहले से तैयार किए गए कटर, चाकू और लोहे की छड़ों की मदद से घर की अलमारियां तोड़ीं. तिजोरी से लगभग 10 डायमंड नेकलेस और करीब 10 महंगी रोलेक्स घड़ियां निकालकर वे फरार हो गए. रविवार सुबह जब अनिरुद्ध और उनकी पत्नी घर लौटे तो नौकर गायब थे और अलमारी खुली पड़ी थी तब इस लूट का खुलासा हुआ.

अनिरुद्ध रेड्डी की शिकायत पर जुबली हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है और शहर के बाहरी इलाकों के थानों को भी आरोपियों की जानकारी भेजी जा चुकी है.

पहले भी हो चुकी हैं वारदात
यह वारदात अकेली नहीं है जुबली हिल्स में नेपाली गिरोह की यह एक लंबी सीरीज बनती जा रही है. 5 फरवरी 2026 को जुबली हिल्स के नंदगिरि हिल्स इलाके में भी एक नेपाली गिरोह ने घर के नौकर के ज़रिए अंदर पहुंचकर ₹1.3 करोड़ के सोने-हीरे के ज़ेवर चुराए थे. पुलिस के अनुसार इस गिरोह की कार्यप्रणाली एक तय रणनीति पर आधारित है. पहले अमीर घरों में एक सदस्य को नौकर के रूप में घुसाओ, कीमती सामान और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी इकट्ठा करो, फिर सही मौके पर वारदात को अंजाम दो. 

उस मामले में पुलिस ने भागते हुए आरोपियों को भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ लिया था. मौजूदा मामले में भी पुलिस ने जांच तेज कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस की कई टीमें उन्हें पकड़ने में जुटी हैं.

ये भी पढ़ें

राज्यसभा में खरगे ने LPG गैस की बात की तो रिजिजू ने तुरंत टोक दिया, नड्डा बोले- विपत्ति भारत के चलते नहीं



Source link

Related posts

पहलगाम हमले के 3 आतंकी, जिनपर सरकार ने रखा था लाखों का इनाम, सुरक्षाबलों ने 2 को कर दिया ढेर

DS NEWS

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में ED ने की एक और बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति अटैच

DS NEWS

Tamil Nadu: जमीन बेचना चाहता था शख्स, पहली पत्नी ने रोका तो सड़क पर चाकू मार कर दी हत्या

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy