DS NEWS | The News Times India | Breaking News
मुंबई एयरपोर्ट का ऐतिहासिक नया रिकॉर्ड, एक दिन में उड़ीं इतनी फ्लाइटें
India

मुंबई एयरपोर्ट का ऐतिहासिक नया रिकॉर्ड, एक दिन में उड़ीं इतनी फ्लाइटें

Advertisements



देशभर में त्योहारों और छुट्टियों की यात्रा मांग के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने 21 नवंबर 2025 को एक बड़ा परिचालन रिकॉर्ड बनाया. इस दिन हवाई अड्डे ने 24 घंटे में कुल 1,036 एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (ATMs) दर्ज किए, जो 11 नवंबर 2023 को बनाए गए 1,032 ATMs के पिछले रिकॉर्ड को पार करता है. ऐसा पहली बार देखने को मिला है. 

एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड ट्रैफिक दर्ज किया

उसी दिन कुल 1,70,488 यात्रियों ने CSMIA से आवाजाही की. इसमें 1,21,527 घरेलू और 48,961 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या शामिल रही. यह आंकड़ा 11 जनवरी 2025 को दर्ज किए गए सर्वाधिक 1,70,516 यात्रियों के रिकॉर्ड के लगभग बराबर है. हवाई अड्डे पर 86,443 यात्रियों ने आगमन और 84,045 यात्रियों ने प्रस्थान किया.

21 नवंबर को दर्ज 1,036 ATMs (एयर ट्रैफिक मूवमेंट) में 755 घरेलू और 281 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल रहीं. संचालन के दौरान लगभग 520 आगमन और 516 प्रस्थान फ्लाइट्स को सुचारू रूप से संभाला गया.

सबसे ज्यादा इन शहरों में दिखा ट्रैफिक

घरेलू मार्गों में दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता ने सबसे अधिक यात्री यातायात दर्ज किया, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने दुबई, अबू धाबी, लंदन हीथ्रो, दोहा और जेद्दाह के मार्गों पर सबसे ज्यादा यात्रा की.

यात्रियों को तेज और सुरक्षित अनुभव देने के लिए CSMIA लगातार डिजिटल और तकनीकी सुविधाओं को मजबूत कर रहा है. हवाई अड्डे पर बढ़े हुए सेल्फ बैगेज ड्रॉप (SBD) यूनिट्स, सेल्फ चेक-इन कियोस्क, DigiYatra और FTI-TTP जैसी सेवाओं ने भीड़भाड़ के समय यात्री प्रक्रिया को तेज़ बनाया है. 

बेहतर हुईं है पहले से ज्यादा सुविधा

वहीं एयरपोर्ट ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (AOCC) की उन्नत व्यवस्था ने रियल-टाइम मॉनिटरिंग और विभिन्न साझेदार एजेंसियों के समन्वय को और सशक्त किया है. इस उपलब्धि के साथ CSMIA ने यह साबित किया है कि वह बढ़ते यात्री और उड़ान संचालन को प्रभावी ढंग से संभालने की क्षमता रखता है. सुरक्षा, समयबद्धता और यात्री सुविधा पर निरंतर ध्यान देने के साथ हवाई अड्डा भविष्य के लिए नई मानक स्थापित कर रहा है.



Source link

Related posts

‘ट्रंप के टैरिफ से मेक इन इंडिया को लगेगा झटका’, अर्थशास्त्री प्रो. अमीर उल्लाह खान बोले- MSME

DS NEWS

बिहार चुनाव को लेकर आया सबसे ताजा सर्वे, नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव किसकी बढ़ेगी टेंशन?

DS NEWS

दिल्ली कार ब्लास्ट में 9 की मौत, LNJP और धमाके वाली जगह पहुंचे अमित शाह, हाई अलर्ट; बड़े अपडेट

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy