DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
India

कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें

Advertisements


मुगल साम्राज्य को आमतौर पर उनकी विशाल सत्ता, कला और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जाना जाता है, लेकिन शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में भी यह दौर बेहद महत्वपूर्ण रहा है. मुगल शासकों का मानना था कि मजबूत शासन के लिए विद्वता और बौद्धिक समझ उतनी ही जरूरी है जितनी सैन्य शक्ति. यही वजह है कि मुगल दरबार में शिक्षकों, विद्वानों और लेखकों को विशेष सम्मान दिया जाता था. इस बात का समर्थन कई लेखक करते हैं, जिनमें अली एम अजीज, इरफान हबीब और जेएन सरकार शामिल है. इन लोगों ने अपनी किताबों में मुगल दरबार की परंपरा का बखूबी जिक्र किया है.

मुगल शहजादों की शिक्षा आम स्कूलों या विदेशों में नहीं होती थी. उन्हें महलों के भीतर ही पढ़ाया जाता था. फारसी, अरबी, इतिहास, भूगोल, गणित, साहित्य और दर्शन जैसी विधाएं शिक्षा का हिस्सा थीं. आगरा और लाहौर जैसे शहर उस दौर के बड़े शैक्षणिक केंद्र माने जाते थे, जहां देश-विदेश के विद्वान आकर शहजादों को पढ़ाते थे.

दारा शिकोह ज्ञान और आध्यात्म का प्रतीक

शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह को मुगल इतिहास का सबसे विद्वान और विचारशील शहजादा माना जाता है. उन्हें सत्ता या युद्ध में खास दिलचस्पी नहीं थी, बल्कि उनका झुकाव आध्यात्म और दर्शन की ओर था. वे सूफी संतों के संपर्क में रहते थे और अलग-अलग धर्मों की शिक्षाओं को समझने का प्रयास करते थे. दारा शिकोह का मानना था कि सभी धर्मों की मूल भावना एक जैसी है. इसी सोच के तहत उन्होंने उपनिषदों का अध्ययन किया और करीब 50 उपनिषदों का फारसी भाषा में अनुवाद करवाया. उनकी प्रसिद्ध रचना मज्म-उल-बहरेन में सूफी मत और वेदांत दर्शन के बीच समानताओं को समझाया गया है. यही कारण है कि इतिहासकार उन्हें मुगल युग का सबसे प्रगतिशील और शिक्षित शहजादा मानते हैं.

ये भी पढ़ें: Oman Vs Indian Rupee: ओमान जाएंगे पीएम मोदी, वहां के 500 भारत में बना देंगे लखपति, करेंसी की वैल्यू उड़ा देगी होश



Source link

Related posts

राज्यसभा में पेश ही नहीं हुआ था जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, सूत्रों का बड़ा दावा

DS NEWS

‘शिक्षा और चिकित्सा सेवा नहीं, व्यवसाय बन गया’, संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

DS NEWS

‘वादा निभाओ, यही असली ताकत….’, डीके शिवकुमार का इशारे में कांग्रेस आलाकमान को सीधा मैसेज

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy