DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बिना मंजूरी किताब की PDF लीक होने का शक, केस दर्ज
India

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बिना मंजूरी किताब की PDF लीक होने का शक, केस दर्ज

Advertisements


दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया और कुछ न्यूज फोरम पर सामने आई जानकारी का संज्ञान लिया है, जिसमें दावा किया गया कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नाम की किताब की प्री-प्रिंट कॉपी ऑनलाइन सर्कुलेट हो रही है. बताया गया कि इस किताब को अभी संबंधित अधिकारियों से प्रकाशन की जरूरी मंजूरी नहीं मिली है.

जांच में सामने आया कि इसी नाम से एक टाइपसेट किताब की PDF कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध है. इतना ही नहीं, कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर किताब का फाइनल कवर भी दिखाया जा रहा है, जैसे किताब बिक्री के लिए तैयार हो.

PDF लीक होने के शक में मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इस कथित लीक या बिना अनुमति प्रकाशन की आशंका को लेकर स्पेशल सेल में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जाएगा कि PDF कैसे और किसने ऑनलाइन डाली.

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की बिना पब्लिश हुई किताब के अंशों का जिक्र किया, जिसका जबरदस्त विरोध हुआ. उन्होंने मीडिया के सामने इस किताब को पेश करते हुए दावा किया कि हमारी सेना चीन के टैंकों पर हमला करना चाहती थी, क्योंकि वे भारत की सीमा में घुस आए थे.

नरवणे की किताब को लेकर संसद में हंगामा

राहुल गांधी ने आगे बताया, ‘पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने अपनी किताब में साफ लिखा कि मुझे सच में बहुत अकेला महसूस हुआ. पूरे सिस्टम ने मुझे छोड़ दिया था. कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि अगर लोकसभा में प्रधानमंत्री आते हैं तो वह इस किताब को स्वयं उन्हें सौंपेंगे.’ इस मुद्दे को लेकर सदन में खूब बहुस हुई.

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से सदन में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिशें पूरी तरह नाकाम रहीं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी नरावणे के संस्मरणों का हवाला देने की मांग पर अड़ी रही, जबकि सरकार ने इसका कड़ा विरोध करते हुए इसे नाटक बताया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे को लेकर सदन में राहुल गांधी क जवाब दिया.

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा असम CM का शूटिंग वीडियो विवाद, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर की गई PIL



Source link

Related posts

दिल्ली ब्लास्ट केस में अब तक 6 गिरफ्तार, NIA की रिमांड में डॉ. शाहीन और मुजम्मिल खोलेंगे कार धम

DS NEWS

इन चीजों पर अब नहीं लगेगा कोई टैक्स, दूध-पनीर से लेकर दवाओं तक सब GST से बाहर, यहां पढ़ें लिस्ट

DS NEWS

भारत ने किया पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण, 120KM तक नहीं बचेगा टारगेट, मुनीर की उड़ी नींद!

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy