DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मोदी जी अपने सैनिक को वापस लाएं…’, प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए फूटकर रो पड़ीं सेलिना
India

‘मोदी जी अपने सैनिक को वापस लाएं…’, प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए फूटकर रो पड़ीं सेलिना

Advertisements


बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली ने अपने भाई की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे मदद मांगी है. सेलिना के भाई पूर्व भारतीय सेना स्पेशल फोर्सेस अधिकारी मेजर विक्रांत जेटली हैं, जिन्हें वापस भारत लाने की कोशिशें हो रही हैं.

विक्रांत जेटली कहां कैद हैं और क्यों?

विक्रांत सितंबर 2024 से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में हैं और अब 16 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है. सेलिना ने इमोशनल अपील में कहा कि वह एक बहन हैं और अपने भाई को वापस लाने के लिए ‘पहाड़ हिला तक हिला देंगी.’

सेलिना ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में आंसू बहाते हुए बताया कि विक्रांत को दुबई के मॉल ऑफ द इमिरेट्स पार्किंग एरिया से अज्ञात लोगों ने उठा लिया था. उन्होंने एमिरेट्स ID मांगी और काले रंग की कार में ले गए. शुरुआती 9 महीनों तक कोई आधिकारिक गिरफ्तारी रिकॉर्ड नहीं था, कोई चार्ज नहीं बताया गया, कोई कानूनी सहायता नहीं दी गई और परिवार को कोई जानकारी नहीं मिली. जून 2025 में पता चला कि उन्हें अबू धाबी के अल-वथबा डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. सेलिना ने कहा, ‘उन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के ले जाया गया. कोई गिरफ्तारी रिकॉर्ड नहीं, कोई वकील नहीं, कोई संपर्क नहीं. मुझे नहीं पता था मेरा भाई कहां है.’

दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेश मंत्रालय को दिए निर्देश

सेलिना जेटली ने बताया कि सिर्फ ‘नेशनल सिक्योरिटी’ का एक शब्द सुना है, लेकिन कोई चार्जशीट, कोई मुकदमा या कोई डिटेल नहीं दी गई. परिवार ने कई कानूनी फर्मों से संपर्क किया, लेकिन वे लाखों दिरहम मांग रही थीं, जो परिवार के लिए मुश्किल था. नवंबर 2024 में सेलिना ने MADAD पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और फिर अक्टूबर 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की. कोर्ट ने विदेश मंत्रालय (MEA) को निर्देश दिया कि विक्रांत के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व नियुक्त किया जाए. अब UAE की फर्म Khalid Almarie Partners and Advocates ने प्रो. बोनो (मुफ्त) में उनका केस लड़ने पर सहमति दी है. कोर्ट ने भाई-बहन के बीच फोन कॉल की सुविधा के लिए भी प्रयास करने को कहा है, लेकिन अभी तक यह नहीं हुआ.

थक हारकर PM मोदी से लगाई गुहार

सेलिना ने कहा, ‘मोदी जी से मेरी गुजारिश है कि कृपया इस सैनिक को वापस लाएं. उन्होंने अपनी पूरी जवानी राष्ट्र को दी है. अगर उन्होंने कुछ गलत किया होता तो अब तक मुकदमा चल रहा होता. हमारे सैनिक सिर्फ नंबर नहीं हैं, राष्ट्र को उनके पीछे खड़ा होना चाहिए.’ उन्होंने भाई को संबोधित करते हुए कहा, ‘बहन आपके साथ है. पूरा देश आपके साथ है. मैं आपको वापस लाने के लिए पहाड़ हिला दूंगी. जय हिंद.’

विक्रांत एक रिटायर्ड स्पेशल फोर्सेस कमांडो हैं, जिनकी पत्नी ने 2016 में मतिति इंटरनेशनल ग्रुप नाम की कंपनी शुरू की थी, जो ह्यूमन रिसोर्स, रिस्क मैनेजमेंट और IT से जुड़ी है. परिवार की कई पीढ़ियां सेना में रही हैं. सेलिना ने इस केस की तुलना कतर में भारतीय नौसेना अधिकारियों की हिरासत से की, जहां भारत ने सफलतापूर्वक हस्तक्षेप किया था.

यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है, जहां MEA को रिपोर्ट सौंपने और कानूनी मदद देने के निर्देश दिए गए हैं. अभी तक UAE या भारतीय सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सेलिना की अपील के बाद यह खबर तेजी से चर्चा में है.



Source link

Related posts

भारतीय सेना के ‘सियोम प्रहार’ से दुश्मनों में मची खलबली, सीमा पर की हाईटेक वार एक्सरसाइज

DS NEWS

सत्या नडेला ने PM मोदी से की मुलाकात, माइक्रोसॉफ्ट भारत में AI हब के लिए करेगा करोड़ों डॉलर का

DS NEWS

पहलगाम हमले के बाद देश से निकाली गई पाकिस्तानी महिला को मिलेगा विजिटर वीजा: गृह मंत्रालय

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy