DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘आपसी हितों का ध्यान रखेगा सऊदी अरब’, पाकिस्तान के साथ MBS की डिफेंस डील पर बोला विदेश मंत्रालय
India

‘आपसी हितों का ध्यान रखेगा सऊदी अरब’, पाकिस्तान के साथ MBS की डिफेंस डील पर बोला विदेश मंत्रालय

Advertisements


विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (19 सितंबर 2025) को सऊदी अरब और पाकिस्तान बीच हाल ही में हुए डिफेंस डील पर प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि सऊदी आपसी हितों और संवेदनशीलताओं को ध्यान में रखेगा.

‘आपसी हितों का ध्यान रखेगा सऊदी अरब’

रणधीर जायसवाल ने कहा,भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है जो पिछले कई वर्षों में काफी गहरी हुई है. हम उम्मीद करते हैं कि इस रणनीतिक साझेदारी में आपसी हितों और संवेदनशीलताओं का ध्यान रखा जाएगा.” सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच बुधवार (17 सितंबर 2025) को एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. इसके तहत किसी एक देश के खिलाफ किसी भी आक्रमण को दोनों देशों पर हमला माना जाएगा.

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आतंकवाद को लेकर भी पाकिस्तान पर निशाना साधा. पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हालिया वीडियो पर उन्होंने कहा, “आतंकवाद के मामलों में हम स्पष्ट हैं कि दुनिया आतंकवादियों और पाकिस्तानी सरकार और सेना के बीच गठजोड़ से अवगत है. हम सभी को सीमा पार आतंकवाद और आतंकवाद से लड़ना होगा. हम दुनिया से आह्वान करते हैं कि हमें आतंकवाद से निपटने के लिए अपने प्रयासों को तेज करना होगा.”

कैलिफोर्निया में अमेरिकी पुलिस की ओर से भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “इस मामले में हम स्थानीय अधिकारियों और सरकार से बातचीत कर रहे हैं. इसमें जांच चल रही तथा हम मृतक के परिवार के संपर्क में जुड़ हुए हैं.”

दोहा में हुई अरब देशों की बैठक

इजरायल ने पिछले हफ्ते कतर की राजधानी दोहा में हमास वार्ताकारों की बिल्डिंग पर एयर स्ट्राइक की थी. इसके बाद दोहा में अरब देशों की बैठक हुई, जिसमें NATO की तरह अरब सैन्य गठबंधन बनाने पर विचार किया जाने लगा. पाकिस्तान की ओर से इस तरह की पहल की गई थी. पाकिस्तान, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन और मोरक्को सहित कई देशों के नेताओं ने भाग लिया था.

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के बाहर ही हो रही थी सीवर की हाथ से सफाई, सुनते ही भड़के जज, कहा- अधिकारियों को बता दें कि वही…



Source link

Related posts

बैंक धोखाधड़ी कर 13 साल से फरार चल रहा था आरोपी, CBI ने चलाया बड़ा ऑपरेशन, केरल से गिरफ्तार

DS NEWS

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- संभल शाही मस्जिद पर नहीं लगता प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट, किस फैसले में कहा?

DS NEWS

गोवा अग्निकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी अजय गुप्ता को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy