DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘पिनाराई विजयन फिर बनेंगे केरल के CM’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस ने झाड़ा पल्
India

‘पिनाराई विजयन फिर बनेंगे केरल के CM’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस ने झाड़ा पल्

Advertisements


कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के एक बयान पर बवाल मच गया है. अय्यर ने रविवार (15 फरवरी, 2026) को कहा है कि केरल भारत का एकमात्र राज्य है, जो गांधी जी के पदचिन्हों पर आगे बढ़ा है. जिसकी तरक्की हुई है. इसके अलावा उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आगामी विधानसभा चुनाव में अपना पद बनाए रखेंगे. हालांकि, कांग्रेस ने इससे पल्ला झाड़ लिया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार के विजन 2031 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेवलपमेंट एंड डेमोक्रेसी को संबोधित करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यह अजीब बात है कि भारत का एकमात्र राज्य जिसने गांधी जी की बताई दिशा में तरक्की की है. वह भी भारत की मार्क्सवादी लेनिनवादी पार्टी (CPIM) द्वारा शासित है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह तारीफ है या अपमान. मुझे इस अवसर पर अपनी पार्टी के सहयोगियों की अनुपस्थिति का बहुत अफसोस है.

अय्यर ने और क्या कहा है?

अय्यर ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की मौजूदगी में मुझे यकीन है कि अगले मुख्यमंत्री होंगे. मैं अपनी अपील दोहराता हूं. केरल को देश का सबसे अच्छा पंचायती राज्य बनाने के लिए, हमारे पास जो भी अनुभव हैं, उसके आधार पर राज्य के कानूनों में बदलाव भी किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अजीब बात कि केरल राज्य कांग्रेस के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की उम्मीदों पर किसी अन्य राज्य से ज्यादा खरा उतर रहा है. केरल असल में पंचायती राज वाला पहला राज्य है. वहीं कानून के मामले में देश का दूसरा सबसे अच्छा राज्य है. 

कांग्रेस ने झाड़ा अय्यर के बयान से पल्ला, जानें क्या कहा?

कांग्रेस केरल में मुख्य विपक्षी पार्टी है. CPI (M) लगातार दो कार्यकाल से राज्य की सत्ता में बनी हुई है. वह इस साल भी सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है. अब अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं रहा है. वह पूरी तरह से अपने व्यक्तिगत जानकारी के हिसाब से बोलते और लिखते हैं. 



Source link

Related posts

तेजस्वी, नीतीश या PK? किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहता है बिहार, ताजा सर्वे में खुला राज

DS NEWS

फिल्म ‘द राजा साब’ विवादः स्वीडिश DJ विडोजेन ने थमन पर लगाया धुन चुराने का आरोप

DS NEWS

उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy