DS NEWS | The News Times India | Breaking News
हैदराबाद में ड्यूटी पर जा रहे ASI का मांझे से कटा गला, बुजुर्ग महिला भी लहूलुहान
India

हैदराबाद में ड्यूटी पर जा रहे ASI का मांझे से कटा गला, बुजुर्ग महिला भी लहूलुहान

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मकर संक्रांति के जश्न के बीच सोमवार (12 जनवरी, 2026) को चाइनीज मांझे ने दो जिंदगियों को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया. पहली घटना उप्पल थाना क्षेत्र की है, जहां नल्लाकुंटा थाने में कार्यरत सहायक उप-निरीक्षक (ASI) बी. नागराजू शाम करीब 4:20 बजे अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे. जब वे दक्षिण स्वरूप नगर के पास पहुंचे, तो आसमान से लटकते एक तेज धार वाले चाइनीज मांझे ने उनके गले को बुरी तरह चीर दिया. ज्यादा खून बहने के कारण उन्हें तुरंत एलबी नगर स्थित कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बताई है.

वहीं, दूसरी दर्दनाक घटना मीरपेट थाना क्षेत्र के अलमासगुडा मुख्य मार्ग पर हुई. जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला यादम्मा पैदल चल रही थीं, तभी अचानक एक चाइनीज मांझा उनके पैरों में फंस गया. धागा इतना धारदार था कि उसने यादम्मा के पैर में गहरा घाव कर दिया, जिससे भारी रक्तस्राव होने लगा. स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

प्रतिबंधित मांझे के इस्तेमाल से कई हादसे

हैदराबाद में यह कोई पहली घटना नहीं है, हाल के दिनों में गच्चीबोवली फ्लाईओवर पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और शमशीरगंज में एक डिलीवरी बॉय भी इसी खूनी मांझे का शिकार हो चुके हैं. पिछले कुछ सालों में संक्रांति के दौरान ऐसे हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसके बाद प्रशासन ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है.

हैदराबाद पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे पर की कार्रवाई

इन घटनाओं के बाद तेलंगाना पुलिस ने अपना रुख और कड़ा कर लिया है. पुलिस कमिश्नर वी. सी. सज्जनार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक 1.68 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 8,300 से अधिक मांझे जब्त किए जा चुके हैं और लगभग 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित नायलॉन या सिंथेटिक धागे का उपयोग न केवल इंसानों बल्कि पक्षियों के लिए भी जानलेवा है और इसे बेचने या इस्तेमाल करने वालों को जेल की सजा भुगतनी होगी. पुलिस कमिश्नर वी. सी. सज्जनार ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल पारंपरिक सूती धागे का ही उपयोग करें ताकि त्योहार की खुशी किसी के घर का मातम न बने.

यह भी पढ़ेंः Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?





Source link

Related posts

कौन थे वो ‘वकील साहब’, जिनके कपड़े धोते थे नरेंद्र मोदी, उन्हीं ने कराई थी संघ में एंट्री

DS NEWS

‘ड्यूटी पर नहीं था, नौकरी से लेना-देना नहीं…’, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल पर यात्री के साथ झगड़े

DS NEWS

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर NIA का एक्शन, 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 4 अ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy