DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘कल कुछ भी हो सकता था’, PM मोदी को लेकर ओम बिरला के बयान पर भड़कीं प्रियंका गांधी- यह क्या बकवा
India

‘कल कुछ भी हो सकता था’, PM मोदी को लेकर ओम बिरला के बयान पर भड़कीं प्रियंका गांधी- यह क्या बकवा

Advertisements


लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बिना ही पारित हो गया. इसको लेकर गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस के सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेर लिया था और कुछ भी हो सकता था. स्पीकर के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि यह क्या बकवास है. पीएम मोदी स्पीकर के पीछे छिपे हुए हैं. 

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘पीएम स्पीकर के पीछे छिपे हुए हैं. कल उनमें सदन में आने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि तीन महिलाएं बेंच के सामने खड़ी थीं. यह क्या बकवास है? कोई चर्चा नहीं हो रही है क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि चर्चा हो.’

ओम बिरला ने क्या कहा था? 

इस घटनाक्रम के बारे में स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ‘सदन में जो हुआ वह एक तरह से काले धब्बे की तरह था. मेरे पास पुख्ता ऐसी जानकारी आई कि कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री के पास पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं. अगर ये घटना हो जाती तो यह बेहद निंदनीय होती.’

लोकसभा स्पीकर ने आगे कहा कि मैंने ही प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए और उन्होंने मेरी बात मानी. 

एक दिन पहले टला पीएम मोदी का भाषण

दरअसल पीएम मोदी बुधवार (4 फरवरी 2026) को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया. इसके बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था, ‘विपक्ष की कई महिला सांसद सदन की वेल में घुस गईं और प्रधानमंत्री की कुर्सी की ओर बढ़ीं. हमारे वरिष्ठ मंत्रियों ने उन्हें बार-बार समझाया कि अपनी जगह पर चली जाएं क्योंकि पीएम मोदी आने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया.’

 

 

 

 



Source link

Related posts

‘जानबूझकर जुटाई गई भीड़’, TVK नेता विजय के रोड शो में मची भगदड़ पर DMK ने लगाया बड़ा आरोप

DS NEWS

यूपी पहुंचे राहुल गांधी, रायबरेली में हुआ विरोध, बोले- ‘पूरे देश में साबित हो चुका है….’

DS NEWS

IPL से बाहर होंगे मुस्तफिजुर? बांग्लादेश बवाल के बाद BCCI का बड़ा फैसला, जानें KKR से क्या कहा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy