संसद के बजट सत्र का पहला दौर हंगामेदार रहा. सरकार और विपक्ष में खूब टकराव देखने को मिला. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा गया. कांग्रेस की ओर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक एआई वीडियो को लेकर मामला तूल पकड़ता दिख रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पीकर ओम बिरला के AI जेनरेटेड वीडियो के मामले पर कांग्रेस को लोकसभा सचिवालय ने नोटिस भेजा है.
3 दिन में देना होगा जवाब
कांग्रेस के कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट के नौ लोगों के खिलाफ BREACH OF PRIVILEGE और CONTEMPT OF HOUSE का नोटिस भेजा गया है. इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश, पवन खेड़ा, संजीव सिंह और सुप्रिया श्रीनेत का नाम शामिल है. लोकसभा सचिवालय की ओर से भेजे गए इस नोटिस का 3 दिन में जवाब देना होगा. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीते दिनों एक वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर विवाद बढ़ा था.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पीकर ओम बिरला से संबंधित एआई जनरेटेड वीडियो कांग्रेस के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने बनाया था. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसको पोस्ट किया था. अब इस एआई वीडियो को संज्ञान में लेते हुए लोकसभा सचिवालय ने ब्रीच ऑफ प्रिविलेज और कंटेंट ऑफ द हाउस माना है, लिहाजा कांग्रेस के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के नौ बड़े नेताओं को नोटिस भेजा है. जिसमें जयराम रमेश, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव सिंह शामिल हैं. कांग्रेस पार्टी के अलावा जो सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के कन्वीनर हैं, उन लोगों को ये नोटिस भेजा गया है और तीन दिनों में इन नेताओं को जवाब देना होगा.
किरेन रिजिजू ने किया था पलटवार
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए एआई वीडियो पर पलटवार किया था. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी को अपने सांसदों के सबसे घटिया बर्ताव पर गर्व है! अगर हमने सभी बीजेपी सांसदों को नहीं रोका होता और महिला सांसदों को कांग्रेस सांसदों से भिड़ने नहीं दिया होता, तो दृश्य बहुत बुरा होता. संसद की इज्जत और पवित्रता की रक्षा करना हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.’


