DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘सोनम वांगचुक के भड़काऊ बयानों ने भीड़ को उकसाया’, लेह हिंसा पर गृह मंत्रालय ने क्या बताया?
India

‘सोनम वांगचुक के भड़काऊ बयानों ने भीड़ को उकसाया’, लेह हिंसा पर गृह मंत्रालय ने क्या बताया?

Advertisements



केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार (24 सितंबर 2025) हिंसक प्रदर्शन हुआ. गुस्साई भीड़ ने CRPF की गाड़ी, पुलिस वैन और कई अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने बयान जारी किया है. इसमें बताया गया कि समाजसेवी सोनम वांगचुक ने 10 सितंबर 2025 से छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू किया था.

प्रदर्शनकारियों की मांग को लेकर पहले से बनी है समिति

सरकार ने साफ किया कि इस मुद्दे पर पहले से ही उच्चाधिकार प्राप्त समिति (HPC) और उपसमिति के माध्यम से लेह की एपेक्स बॉडी और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस से कई दौर की औपचारिक और अनौपचारिक बैठकों का सिलसिला जारी है. इसी संवाद प्रक्रिया से महत्वपूर्ण नतीजे भी सामने आए हैं, जैसे लद्दाख के अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए आरक्षण को 45% से बढ़ाकर 84% करना, परिषदों में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देना और भोटी और पुरगी भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्रदान करना. इसके साथ ही 1800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई है.

हिंसक विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित: गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने बताया कि कुछ राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित लोग इस संवाद प्रक्रिया से असंतुष्ट हैं और इसे बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं. सोनम वांगचुक की ओर से उठाए गए मुद्दे HPC की चर्चा का हिस्सा हैं फिर भी उन्होंने भूख हड़ताल जारी रखी और लोगों को उकसाने के लिए अरब स्प्रिंग और नेपाल की जनरेशनZ आंदोलनों जैसे उदाहरण दिए.

आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली: गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने बताया, “24 सितंबर को सुबह लगभग 11:30 बजे भूख हड़ताल स्थल से निकली भीड़ ने एक राजनीतिक दल के दफ्तर और सीईसी लेह के सरकारी दफ्तर पर हमला किया, जिसमें आगजनी की गई. भीड़ ने सुरक्षा बलों पर हमला करते हुए पुलिस वाहन को भी जला दिया, जिसमें 30 से अधिक पुलिस और सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गए. हालात बेकाबू होने पर पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जिसमें दुर्भाग्यवश कुछ हताहत भी हुए. हालांकि दोपहर 4 बजे तक स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया.”

‘सोनम वांगचुक के बयान ने भीड़ को उकसाया’

सरकार ने साफ किया है कि यह हिंसा सोनम वांगचुक के भड़काऊ बयानों से प्रेरित थी. खास बात यह रही कि इन घटनाओं के बीच उन्होंने अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी. सरकार ने दोहराया कि लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप पर्याप्त संवैधानिक संरक्षण उपलब्ध कराने के लिए वह प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें :  CDS Gen Anil Chauhan: सरकार ने बढ़ाया गया CDS अनिल चौहान का कार्यकाल, जानें कब तक संभालेंगे जिम्मेदारी?



Source link

Related posts

G RAM G बिल विवाद के बीच बंगाल में ‘महात्मा गांधी’ के नाम पर जॉब स्कीम, ममता ने की बड़ी घोषणा

DS NEWS

लेह में अब कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील, 5 से ज्यादा लोगों के एकजुट होने पर रोक, इंटरनेट पर बैन

DS NEWS

‘शिकायत का इंतजार नहीं, जांच करें’, राहुल गांधी के सपोर्ट में उतरे ये पूर्व CEC, चुनाव आयोग से

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy