DS NEWS | The News Times India | Breaking News
आतंकियों के लिए काल बनी भारतीय सेना, कुलगाम में मुठभेड़ जारी, जानें ‘ऑपरेशन अखल’ का ताजा अपडेट
India

आतंकियों के लिए काल बनी भारतीय सेना, कुलगाम में मुठभेड़ जारी, जानें ‘ऑपरेशन अखल’ का ताजा अपडेट

Advertisements


जम्मू कश्मीर के कुलगाम में लगातार चौथे दिन सोमवार (4 अगस्त) को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सेना ने कुलगाम के जंगली इलाके में आतंकियों को घेर रखा है. उसने रविवार (3 अगस्त) तक तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. इस बीच सोमवार को भारतीय सेना का एक जवान भी घायल हो गया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों ने कई बार घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सेना ने इसे नाकाम कर दिया.

दरअसल सेना को खुफिया सूत्रों से पता चला कि अखल के जंगली इलाके में आतंकी छिपे हैं. सेना ने जानकारी के तुरंत बाद सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और घेराबंदी कर दी. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सेना ने जवाबी कार्रवाई की. रविवार तक तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. अब सोमवार को खबर लिखने तक मुठभेड़ जारी रही. जानकारी के मुताबिक ये सभी लश्कर-ए-तैयबा के हो सकते हैं.

सेना ने एक हफ्ते में चलाए तीन ऑपरेशन

सेना ने पिछले एक हफ्ते में अलग-अलग जगहों पर तीन ऑपरेशन चलाए हैं. इस दौरान 8 आतंकी मारे गए हैं. सेना ने इससे पहले ऑपरेशन महादेव चलाया था. इस दौरान तीन आतंकियों को ढेर किया था. जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सेना ने इसे नाकाम करते हुए आतंकियों को ढेर कर दिया.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई बार हुई घुसपैठ की कोशिश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया. सेना ने 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था. इस ऑपरेशन के बाद आतंकियों ने कई बार घुसपैठ की कोशिश की.

सेना ने 13 मई को ऑपरेशन केलर चलाया था. शोपियां में भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. वहीं ऑपरेशन शिवशक्ति के दौरान दो आतंकियों को मार दिया गया था. यह ऑपरेशन 30 जुलाई को पुंछ में एलओसी के पास चलाया गया था.

 



Source link

Related posts

ट्रंप के टैरिफ का भारत में दिखने लगा असर, तमिलनाडु में कई कपड़ा कंपनियों ने रोका प्रोडक्शन

DS NEWS

SDO-SP के ट्रांसफर से लेकर अनंत सिंह की गिरफ्तारी तक… दुलारचंद मर्डर केस में क्या-क्या एक्शन?

DS NEWS

अनाथ बच्चों को RTE act के तहत स्कूलों में प्रवेश की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy