DS NEWS | The News Times India | Breaking News
क्या भारत के चुनावों में वोटिंग बढ़ाने के लिए अमेरिका से आए करोड़ों रुपये? MEA ने दिया जवाब
India

क्या भारत के चुनावों में वोटिंग बढ़ाने के लिए अमेरिका से आए करोड़ों रुपये? MEA ने दिया जवाब

Advertisements


विदेश मंत्रालय ने संसद में कहा कि अमेरिकी दूतावास ने जानकारी दी है कि यूएसएड/भारत ने वित्त वर्ष 2014 से 2024 तक भारत में मतदान प्रतिशत के लिए 2.1 करोड़ डॉलर का न तो वित्तपोषण लिया, न ही प्रदान किया, न ही इसने भारत में मतदान प्रतिशत से संबंधित कोई कार्य संपन्न किया है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को माकपा के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही.

जॉन ब्रिटास ने भारतीय चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएड) के धन के उपयोग का दावा करने वाली रिपोर्ट पर सरकार की ओर से की गई कार्रवाई की स्थिति के बारे में सवाल किया था.

अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी आंकड़े

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने लिखित जवाब में कहा, ‘28 फरवरी को विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से अनुरोध किया कि वह पिछले दस साल में भारत में यूएसएड की ओर से सहायता प्राप्त/वित्त पोषित सभी परियोजनाओं (भारत सरकार के साथ सात साझेदारी करारों के तहत क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं को छोड़कर) पर किए गए व्यय का विवरण तत्काल प्रस्तुत करें.’

उन्होंने कहा, ‘दो जुलाई को अमेरिकी दूतावास की ओर से आंकड़े साझा किए गए, जिसमें उनके अनुसार 2014 से 2024 तक भारत में यूएसएड की ओर से किए गए वित्तपोषण में कार्यान्वयन भागीदारों, उद्देश्यों और प्रत्येक गतिविधि की प्रमुख उपलब्धियों का विवरण शामिल है.’

यूएसएड की ओर से सभी कार्यों को बंद करने की योजना

सिंह के अनुसार, दूतावास ने उल्लेख किया कि यूएसएड/भारत ने वित्तीय वर्ष 2014 से 2024 तक भारत में मतदान प्रतिशत के लिए 2.1 करोड डॉलर का वित्तपोषण प्राप्त या प्रदान नहीं किया, न ही इसने भारत में मतदान प्रतिशत से संबंधित कोई कार्य संपन्न किया है.

उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को अमेरिकी दूतावास ने विदेश मंत्रालय को सूचित किया कि वह 15 अगस्त 2025 तक यूएसएड के सभी कार्यों को बंद करने की योजना बना रहा है. 11 अगस्त 2025 को नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने आर्थिक मामलों के विभाग को प्रेषित पत्र में अवगत कराया कि भारत सरकार के साथ हस्ताक्षरित सभी सात साझेदारी करार 15 अगस्त 2025 से समाप्त हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें:- ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल से चला रहे थे सरकार’, अमित शाह का अरविंद केजरीवाल पर तीखा वार



Source link

Related posts

दिल्ली से आज नहीं उड़ेगा इंडिगो का कोई विमान, मुंबई-चेन्नई में भी बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द

DS NEWS

इस्लामाबाद मस्जिद धमाके के खिलाफ कश्मीर में पाक विरोधी प्रदर्शन, लगे पाक मुर्दाबाद के नारे

DS NEWS

LAB ने की मूक मार्च और ब्लैकआउट की अपील, जिलाधिकारी ने लेह में फिर से लगाई पाबंदियां

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy