DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘PM मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द’, रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे का जारी किया वीडियो
India

‘PM मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द’, रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे का जारी किया वीडियो

Advertisements


केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर के चेंबर में हंगामे के मामले से जुड़ा वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा स्पीकर के कमरे में कांग्रेस सांसदों ने अवैध रूप से वीडियो क्लिप बनाया, जिसमें 20 से 25 कांग्रेस सांसद, लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर उनको अपशब्द कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दे रहे हैं. रिजिजू ने कहा, उनकी पार्टी (बीजेपी) सदन में बहस और चर्चा में विश्वास रखती है ना कि सांसदों को धमकी देने के लिए प्रोत्साहित करती है.

इससे पहले बुधवार (11 फरवरी) को भी रिजिजू ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा था. एएनआई से बातचीत में केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री ने कहा, “लोकसभा के चैंबर में करीब 20 से 25 सांसद घुस गए और उनको गालियां दीं, मैं भी वहां पर मौजूद था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बेहद सरल इंसान हैं, वरना बेहद सख्त कार्रवाई की जाती. रिजिजू ने आगे कहा, यह सब तब हुआ, जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता भी अंदर मौजूद थे और वे उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे…”

क्या है पूरा मामला?
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में कुछ सांसदों ने वीडियो शूट किया था, जिसे मीडिया में प्रचारित किया गया. स्पीकर का चैंबर सदन का हिस्सा माना जाता है, यहां किसी भी तरह की वीडियो रिकॉर्डिंग नियमों के खिलाफ है. मामले को लेकर जांच जारी है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4 फरवरी को बनाया गया. वीडियो बनाने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है.  वीडियो शूट को लेकर जांच की जा रही है और दोषी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है.

 





Source link

Related posts

नीतीश-मोदी की जोड़ी से ज्यादा तेजस्वी-राहुल पर जनता को भरोसा, सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े

DS NEWS

LIVE: ‘आपको पढ़ाई..’, राजस्थान टीम के साथ हुई लूट को लेकर राज्यवर्धन सिंह ने गहलोत को दिया जवाब

DS NEWS

सुप्रीम कोर्ट ने गरीब विचाराधीन कैदियों की जमानत राशि के भुगतान पर जारी की संशोधित SOP, अधिकारि

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy