DS NEWS | The News Times India | Breaking News
आपका LPG कनेक्शन काट दिया जाएगा! राशन की दुकानों और पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन तेल
India

आपका LPG कनेक्शन काट दिया जाएगा! राशन की दुकानों और पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन तेल

Advertisements


इन दिनों चाय की दुकानों से लेकर व्हाट्सएप ग्रुप तक एक ही चर्चा है- ‘गैस सिलेंडर कब आएगा.. PNG न लिया तो LPG कनेक्शन कट जाएगा.. और क्या अब केरोसिन स्टोव पर खाना बनाना पड़ेगा..’ मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से LPG आयात अटक क्या गया, घरेलू चूल्हे को बचाने की जद्दोजहद शुरू हो गई. इस बीच कमर्शियल गैस की किल्लत का दबाव देश में साफ दिख रहा है. अब केंद्र सरकार ने नया फरमान जारी करते हुए LPG कनेक्शन काटने का आदेश दिया है और केरोसिन तेल को बाजारों में दोबारा शुरू कर दिया है. क्या अब LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा? केरोसिन स्टोव पर फिर खाना पकाना पड़ेगा? किन राज्यों में कटेगा गैस कनेक्शन? आइए जानते हैं एक्सप्लेनर में…

सवाल 1: केंद्र सरकार का PNG स्विच का नया आदेश क्या कहता है?

जवाब: 24 मार्च 2026 को पेट्रोलियम मंत्रालय ने नेचुरल गैस एंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026 जारी किया है. जहां PNG पाइपलाइन बिछी हुई है और उपलब्ध है, वहां घरेलू उपभोक्ताओं को नोटिस मिलने के तीन महीने के अंदर PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य है. अगर न लिया तो उस पते पर LPG सप्लाई बंद कर दी जाएगी. नोटिस रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा. अगर तकनीकी रूप से PNG देना संभव नहीं है तो डिस्ट्रीब्यूटर NOC दे सकता है, तब LPG जारी रहेगा.

जो लोग पहले से PNG और LPG दोनों रखते हैं, उन्हें LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा. मकसद साफ है- LPG को उन इलाकों के लिए बचाना जहां PNG नहीं पहुंचा है.

 

PNG कनेक्शन वालों को गैस कनेक्शन सरेंडर करना होगा

सवाल 2:  LPG संकट से निपटने के लिए भारत के 5 प्रमुख राज्य क्या कर रहे हैं?

जवाब: महाराष्ट्र सरकार केंद्र के आदेश को सख्ती से लागू कर रही है. खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री चंद्रभाग भुजबल ने कहा कि जहां PNG उपलब्ध है, खासकर मेट्रो शहरों में, तीन महीने में PNG कनेक्शन लेना जरूरी है. अप्लाई न करने पर LPG सप्लाई बंद कर दी जाएगी. राज्य ने इंडस्ट्रीज के लिए स्पेशल ड्राइव शुरू किया है ताकि PNG कनेक्शन जल्दी मिले. पुरानी हाउसिंग सोसाइटी में भी PNG को बढ़ावा देने का अभियान चलेगा. नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में PNG को अनिवार्य बनाने की मांग केंद्र से की गई है. इसके अलावा:

  • दिल्ली: कमर्शियल LPG आवंटन पिछले तीन महीनों की औसत खपत के आधार पर मिलेगा. रोजाना सप्लाई 50% बढ़ाई गई है. अस्पताल, स्कूल और प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • गुजरात: PNG कनेक्शन में दूसरे नंबर पर (26%) है. केंद्र के स्विच आदेश को तेजी से लागू करके केरोसिन सप्लाई शुरू की गई है.
  • उत्तर प्रदेश: PNG कनेक्शन में तीसरे नंबर पर. केरोसिन को राशन दुकानों और पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध कराया गया और PNG इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.  
  • हरियाणा: पहले केरोसिन-फ्री राज्य था, अब 60 दिन के लिए PDS केरोसिन शुरू. PNG उपलब्ध इलाकों में स्विच अनिवार्य कर दिया गया है.

ये राज्य सबसे ज्यादा सक्रिय हैं क्योंकि यहां PNG नेटवर्क पहले से बेहतर है. बाकी राज्य भी केंद्र के निर्देश पर कमर्शियल LPG आवंटन और PNG ड्राइव चला रहे हैं.

सवाल 3: LPG की किल्लत के बीच केरोसीन की बात कहां से आ गई?

जवाब: केंद्र सरकार ने 60 दिनों के लिए अस्थायी इमरजेंसी व्यवस्था शुरू की है, जिसका नाम है केरोसिन तेल. पहले केरोसिन-फ्री 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) केरोसिन की सप्लाई शुरू की गई है. यानी अब देशभर में केरोसिन का तेल बिकेगा.

केरोसिन तेल अब राशन की दुकानों और चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर भी बेचा जाएगा. हर जिले में 2 पब्लिक सेक्टर पेट्रोल पंपों को अतिरिक्त स्टॉक रखने की छूट दी गई है. परिवार खाना पकाने और लाइटिंग के लिए केरोसिन ले सकते हैं. यह सिर्फ 60 दिन या अगले आदेश तक चलेगा. इससे उन लोगों को सहारा मिलेगा जहां LPG या PNG तुरंत उपलब्ध नहीं हुई है.

 

केरोसिन तेल अब राशन की दुकानों और चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर भी बेचा जाएगा
केरोसिन तेल अब राशन की दुकानों और चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर भी बेचा जाएगा

सवाल 4: तो क्या सिलेंडर की जगह पूरी तरह केरोसिन स्टोव पर किचन शिफ्ट हो जाएगा?

जवाब: नहीं, ऐसा नहीं है. केरोसिन सिर्फ 60 दिन का अस्थायी बैकअप है, उन इलाकों के लिए जहां LPG या PNG की तत्काल समस्या है. सरकार का मुख्य लक्ष्य PNG को बढ़ावा देना है क्योंकि यह सस्ता, सुरक्षित, घरेलू उत्पादन पर आधारित और पर्यावरण के अनुकूल है. घरेलू LPG अभी भी प्राथमिकता में है और बड़े पैमाने पर कटौती नहीं हुई है. छोटे होटल, ढाबे और बिना PNG वाले गांवों में LPG जारी रहेगा. लंबे समय में PNG नेटवर्क बढ़ेगा ताकि आयात पर निर्भरता कम हो.

सवाल 5: आम आदमी को अब क्या करना चाहिए?

जवाब: अगर आपके इलाके में PNG उपलब्ध है तो तुरंत अप्लाई करें. नोटिस मिलने पर तीन महीने का समय है. इसके अलावा:

  • जहां PNG नहीं है, वहां LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क रखें और पैनिक बुकिंग न करें.
  • राशन दुकान या पेट्रोल पंप से केरोसिन लेने से पहले लोकल नियम चेक करें.
  • ब्लैक मार्केटिंग देखें तो शिकायत करें और अफवाहों से बचें.
  • ज्यादा जानकारी के लिए अपने राज्य के खाद्य विभाग, IOCL/BPCL/HPCL ऐप या वेबसाइट चेक करें.

यह सब उपाय अस्थायी हैं और PNG को मजबूत करने की दिशा में हैं. अगर आपके पास PNG का विकल्प है तो स्विच कर लें. इससे LPG उन तक पहुंचेगा जिनके पास कोई और विकल्प नहीं है.



Source link

Related posts

Mukul Roy Death: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन, TMC में 2 नंबर पर रह चुके थे

DS NEWS

बदला प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

DS NEWS

‘सनातन विचार ही है एकात्म मानव दर्शन’, जयपुर में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, कहा- सबकुछ बदला ले

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy