DS NEWS | The News Times India | Breaking News
केरल में मैनेजर ने ऑफिस कैंटीन में बीफ किया बैन, भड़के बैंक कर्मचारियों ने बिल्डिंग के बाहर की
India

केरल में मैनेजर ने ऑफिस कैंटीन में बीफ किया बैन, भड़के बैंक कर्मचारियों ने बिल्डिंग के बाहर की

Advertisements


केरल में केनरा बैंक के कर्मचारियों ने ऑफिस के कैंटीन में बीफ बैन करने को लेकर विरोध किया है. प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने इसके लिए बैंक के नए मैनेजर पर आरोप लगाए हैं. केरल के कोच्चि स्थित केनरा बैंक के ऑफिस में हाल ही में एक नए बैंक मैनेजर ने पदभार ग्रहण किया है, जो कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. बैंक के नए ब्रांच मैनेजर ने पदभार ग्रहण करने के बाद ऑफिस के कैंटीन में बीफ परोसने पर बैन लगा दिया है. मैनेजर के इस आदेश का बैंक के काफी कर्मचारियों ने विरोध किया है.

बैंक के कर्मचारियों ने बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) के नेतृत्व में ब्रांच मैनेजर के खिलाफ विरोध किया है. शुरुआत में बैंक कर्मचारियों का विरोध मैनेजर के कथित अपमानजनक व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न करने के खिलाफ था, लेकिन जब कर्मचारियों को बीफ बैन के बारे में पता चला, तो उन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन को इस ओर मोड़ दिया. प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए बैंक के ऑफिस के बाहर ही एक बीफ फेस्ट आयोजित किया, जिसमें बीफ और परोट्टा परोसा गया.

यूनियन के नेताओं ने क्या कहा?

इंडिया टुडे के मुताबिक, बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) के नेता एस. एस. अनिल ने कहा, ‘बैंक के अंदर एक छोटी सी कैंटीन चलती है, जिसमें कुछ चुनिंदा दिनों पर बीफ परोसा जाता है. मैनेजर ने कैंटीन के कर्मचारियों से कहा कि अब से यहां बीफ नहीं परोसा जाना चाहिए. यह बैंक संविधान के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलता है, जिसमें कहा गया है कि खाना एक निजी पसंद का विषय है. भारत में हर व्यक्ति को अपना चुनिंदा भोजन करने का अधिकार है. हम किसी पर बीफ खाने के लिए दबाव नहीं डाल रहे हैं. यह सिर्फ हमारा विरोध दर्ज कराने का तरीका है.’

बीफ के मुद्दे पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया

कोच्चि स्थित केनरा बैंक की कैंटीन में बीफ न परोसना का मुद्दा इतना बड़ा हो गया कि इसके विरोध प्रदर्शन ने राजनीति का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया. केरल के वामपंथी निर्दलीय विधायक के. टी. जलील ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मचारियों का समर्थन किया है.

उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘क्या पहनना है, क्या खाना है और क्या सोचना है, यह ऊंचे पद पर बैठा कोई व्यक्ति तय नहीं कर सकता है. यह मिट्टी लाल है. इस भूमि का दिल लाल है. जहां-जहां लाल झंडा फहराता है, वहां आप निडर होकर फासिस्टों के खिलाफ बोल सकते हैं और काम कर सकते हैं. कोई आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. जब कम्युनिस्ट एकजुट हैं, तो कॉमरेड्स किसी को भी भगवा झंडा लेकर जनता की भलाई को कमजोर करने नहीं देंगे. यही दुनिया है और यही दुनिया का इतिहास है!’

यह भी पढ़ेंः QFX घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति अटैच, हजारों लोगों को झांसा देकर कराया था निवेश



Source link

Related posts

पुलिस वालों ने किया रेप, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलने का दबाव और… सतारा महिला डॉक्टर सुसाइड केस

DS NEWS

राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

DS NEWS

Exclusive: 2013 में पत्नी के साथ PAK क्यों गए थे गौरव गोगोई? CM हिमंत के आरोपों पर बोले गोगोई

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy