DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बेंगलुरु में मानवता शर्मसार! 50 हजार की उगाही न देने पर मैकेनिक की बच्चों के सामने हत्या
India

बेंगलुरु में मानवता शर्मसार! 50 हजार की उगाही न देने पर मैकेनिक की बच्चों के सामने हत्या

Advertisements


बेंगलुरु के विल्सन गार्डन इलाके में रविवार रात 45 वर्षीय एक मैकेनिक की कथित तौर पर बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. उसने आरोपियों द्वारा मांगे गए 50,000 रुपये देने से इनकार कर दिया था. मृतक की पहचान रशीद पाशा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, रात करीब 9 बजे बडा मकान रोड के पास तीन लोगों ने उस पर बैट और बांस की लाठियों से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं.

जांच में क्या आया है सामना?

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाशा जीप मैकेनिक था और हाल ही में उसी इलाके में अपनी नई दुकान का निर्माण करवा रहा था. रविवार (15 मार्च) को ही उसने दुकान के लिए मोल्डिंग का काम करवाया था. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने निर्माण कार्य देखकर उससे ‘मामूल’ (प्रोटेक्शन मनी) के नाम पर 50,000 रुपये की मांग की. पाशा ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई.

बैट और लाठियों से किया हमला

पुलिस के मुताबिक, सुबह इस बात को लेकर पहली बार विवाद हुआ था. रात में आरोपी फिर से लौटे और दोबारा पैसे की मांग की. जब पाशा ने मना किया, तो उन्होंने बैट और बांस की लाठियों से उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. यह निर्दयी हमला पाशा के दो छोटे बच्चों के सामने हुआ, जो उस समय उसके साथ मौजूद थे. स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल पाशा को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पाशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है. विल्सन गार्डन पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए KSRP (कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस) की एक यूनिट को एहतियात के तौर पर तैनात किया गया है. केंद्रीय डिवीजन के डीसीपी अक्षय मचिंद्रा ने मौके का दौरा किया और बताया कि अस्पताल से मेडिको-लीगल केस रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से बिहार तक दौड़ेंगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, 17 इंटर-स्टेट रूट पर शुरू होगी नई सेवा



Source link

Related posts

I Love Muhammad से लेकर भारत-पाकिस्तान मैच तक, हर विवादित मुद्दे पर खुलकर बोले आचार्य सुधांशु म

DS NEWS

जो लोग थे ही नहीं, उनको पकड़ा जा रहा’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर कांग्रेस के गंभीर आरोप

DS NEWS

बांग्लादेश हिंसा पर शाहरुख खान से बोले चीफ इमाम उमर इलियासी- ‘देश से माफी मांगें’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy