DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विधानसभा में गाया RSS का एंथम, सुनकर चौंक गए सभी
India

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विधानसभा में गाया RSS का एंथम, सुनकर चौंक गए सभी

Advertisements


कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार (21 अगस्त) को विधानसभा में हंगामा खड़ा कर दिया. उन्होंने अचानक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का गीत गाकर विवाद खड़ा कर दिया. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधा. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के दौरान RSS की तारीफ की थी. कांग्रेस ने इसको लेकर पीएम मोदी की आलोचना की थी. अब डीके शिवकुमार ने RSS गीत गाकर सभी को चौंका दिया.

डीके शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें वे RSS का गीत “नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे” गाते हुए नजर आ रहे हैं. उनका यह अंदाज कांग्रेस के लिए भी चौंकाने वाला रहा. जहां कांग्रेस हमेशा आरएसएस और भाजपा के खिलाफ रहती है, वहीं डीके शिवकुमार आरएसएस का एंथम ही गा दिया. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने शुक्रवार (22 अगस्त) को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके ज्यादा नेता अब RSS की तारीफ करते हैं.

राहुल को कोई सीरियस नहीं लेता – भाजपा प्रवक्ता

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे… डीके शिवकुमार कल कर्नाटक विधानसभा में आरएसएस का गीत गाते हुए दिखे. राहुल गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार के करीबी अब सदमे में हैं.” भंडारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के अंदर मतभेद बढ़ गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में कोई भी सांसद राहुल गांधी को अब गंभीरता से नहीं लेता है.

 

क्या भाजपा जॉइन करने वाले हैं डीके शिवकुमार  

डीके शिवकुमार का वीडियो सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं वे भारतीय जनता पार्टी को जॉइन तो नहीं करने वाले हैं. इसे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ सीधी चेतावनी समझा रहा है. हालांकि इन अफवाहों को लेकर अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. कर्नाटक विधानसभा में मॉनसून सत्र का शुक्रवार (22 अगस्त) को आखिरी दिन है. सिद्धारमैया बेंगलुरु भगदड़ मामले में भाजपा के सवालों का जवाब दे सकते हैं.





Source link

Related posts

ट्रंप के टैक्स पर अभिजीत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- ‘भारत को रूस से तेल आयात को लेकर…’

DS NEWS

ED का बड़ा एक्शन, बीकानेर की अलफुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट का अध्यक्ष सादिक खान अरेस्ट

DS NEWS

कुर्सी पर बैठाया, पीठ थपथपाई… PM मोदी ने BJP अध्यक्ष के पद पर नितिन नवीन को कराया विराजमान

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy