DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘अपने वादों को पूरा करने…’, डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को कल नाश्ते पर बुलाया; कर्नाटक में
India

‘अपने वादों को पूरा करने…’, डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को कल नाश्ते पर बुलाया; कर्नाटक में

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कांग्रेस शासित कर्नाटक में पावर शेयरिंग को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी हाल ही में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को सीएम आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया था, जिसके बाद दोनों नेताओं की तरफ से बयान आया था कि अब कोई मतभेद नहीं है. हालांकि, सिद्धारमैया ने साफ किया था कि ये मीटिंग पार्टी आलाकमान के कहने पर की गई थी. उन्होंने कहा था कि जो आलाकमान कहेंगे मैं वहीं करूंगा.  

इस मीटिंग के महज दो दिन बाद ही आज (1 नवंबर) को डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट कर राज्य की सियासत में खलबली मचा दी है. उन्होंने अब मुख्यमंत्री को ब्रेकफास्ट के लिए बुला लिया है. डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं और मुख्यमंत्री एक टीम की तरह मिलकर काम करते रहेंगे. मैंने मुख्यमंत्री को कल नाश्ते पर बुलाया है ताकि कर्नाटक से किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए हमारी मिलकर की जाने वाली कोशिशों पर बात की जा सके और उन्हें मज़बूत किया जा सके.”

डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया

बता दें कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच काफी लंबे वक्त से खींचतान चल रही है. इसे खत्म करने के लिए ही बेंगलुरु में शनिवार (29 नवंबर) को हाईप्रोफाइल ब्रेकफास्ट मीटिंग का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया था कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें और शिवकुमार को एक साथ बैठकर ब्रेकफास्ट पर बातचीत करने के लिए कहा. पार्टी हाईकमान ने हालात को काबू में रखने और मामला सुलझाने के लिए ये बैठक बुलाने की थी, लेकिन अब डीके शिवकुमार ने ही राज्य के मुख्यमंत्री को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया है.

सिद्धारमैया के साथ 2 दिन पहले किया था नाश्ता 

सिद्धारमैया के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद डीके शिवकुमार ने कहा था कि आप सभी के समर्थन से हम कांग्रेस सरकार लाए हैं और हम अपने वादे के मुताबिक काम कर रहे हैं. राज्य की जनता अपना पूरा समर्थन दे रही है. हमें उनकी इच्छाओं को पूरा करना है. हम उस दिशा में काम कर रहे हैं. हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे और कोई गुटबाजी नहीं है. अभी भी हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद सत्र का पहला दिन, SIR चर्चा पर अड़ा रहा विपक्ष, जानें किसने क्या कहा?





Source link

Related posts

शशि थरूर का कांग्रेस के वक्ताओं की लिस्ट में नहीं था नाम, सवाल पूछा गया तो कह दी ये बात

DS NEWS

‘संघ किसी पर दबाव नहीं डालता’, सरकार पर प्रेशर डालने का सवाल उठाने वालों को मोहन भागवत का जवाब

DS NEWS

एशिया में ‘मेजर पावर’ बना भारत, 27 देशों के बीच दिखाई अपनी ताकत, पाकिस्तान आस-पास भी नहीं

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy