DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘कोई मतभेद नहीं…’, ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद डीके शिवकुमार की पहली प्रतिक्रिया, कुर्सी विवाद प
India

‘कोई मतभेद नहीं…’, ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद डीके शिवकुमार की पहली प्रतिक्रिया, कुर्सी विवाद प

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य में जारी नेतृत्व विवाद के बीच शनिवार (29 नवंबर) को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ नाश्ते पर हुई बैठक में सार्थक चर्चा की. सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान के कहने पर डिप्टी सीएम शिवकुमार को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए आमंत्रित किया था.

शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “आज सुबह कावेरी निवास पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से नाश्ते पर मुलाकात की. कर्नाटक की प्राथमिकताओं और आगे की राह पर एक सार्थक चर्चा हुई.”

सिद्धारमैया संग बैठक के बाद डीके शिवकुमार ने क्या कहा
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, “आप सभी के समर्थन से हम कांग्रेस सरकार लाए हैं और हम अपने वादे के मुताबिक काम कर रहे हैं. राज्य की जनता अपना पूरा समर्थन दे रही है. हमें उनकी इच्छाओं को पूरा करना है. हम उस दिशा में काम कर रहे हैं. हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे और कोई गुटबाजी नहीं है. अभी भी हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं. सीएम ने जो भी कहा, मैं सीएम के साथ हूं. हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं.” 

डीके शिवकुमार ने कहा कि शीतकालीन सत्र नज़दीक आ रहा है. हमें विपक्ष का सामना करना पड़ेगा. बीजेपी और जेडीएस का हम मिलकर सामना करेंगे. हमने इसके लिए रणनीति बना ली है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का आया बयान
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते पर हुई बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “जहां तक मुझे पता है, कुछ विधायक मंत्री बनना चाहते हैं, इसलिए वे आलाकमान से मिलने गए होंगे. इसका मतलब यह नहीं है कि वे नेतृत्व के खिलाफ हैं. उनमें से कुछ ने मुझसे बात की और बताया कि वे दिल्ली क्यों गए थे. आलाकमान जो भी कहेगा, हम उसे मानेंगे.”

ये भी पढ़ें

सॉफ्टवेयर अपडेट और थम गया सैकड़ों उड़ानों का कारवां, दिल्ली-मुंबई समेत कई एयरपोर्ट्स पर आई दिक्कत





Source link

Related posts

रांची एयर एंबुलेंस क्रैश: ‘प्लेन में नहीं था ब्लैक बॉक्स’, जानें अधिकारियों ने और क्या-क्या बता

DS NEWS

भारत-ब्रिटेन में FTA डील फाइनल, पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए UK को किया धन्यव

DS NEWS

हैदराबाद के अमीरपेट में नीलगिरि ब्लॉक में लगी भीषण आग! चौथी मंजिल पर फंसे छात्र, कैसे हुआ रेस्

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy