DS NEWS | The News Times India | Breaking News
खरगे ने PM मोदी को बताया ट्रंप का गुलाम, बोले- आजादी के लिए हमने बड़ी कुर्बानियां दीं
India

खरगे ने PM मोदी को बताया ट्रंप का गुलाम, बोले- आजादी के लिए हमने बड़ी कुर्बानियां दीं

Advertisements



कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि ट्रंप तानाशाह हैं और मोदी उनके गुलाम बन गए हैं. खरगे ने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति और व्यापार नीतियां अब अमेरिका के दबाव में चल रही हैं, जिससे देश और खासकर किसानों को नुकसान हो सकता है.

पीएम मोदी को बताया ट्रंप का गुलाम
एआईसीसी अध्यक्ष खरगे ने कहा कि अमेरिका हमारे साथ अन्याय कर रहा है. वह हमें कहता है कि हम दूसरे देशों से जाकर तेल या पेट्रोल न खरीदें. क्या हम ऐसा मान लेंगे? क्या वह (मोदी) कहेंगे कि नहीं, हम अपना फैसला खुद लेंगे? ट्रंप ने हमें तेल खरीदने के लिए 30 दिन का समय दिया है. यह 30 दिन किसने दिए? अमेरिका ने ट्रंप ने. वह एक तानाशाह हैं और मोदी उनके गुलाम हैं.

महात्मा गांधी का जिक्र कर क्या बोले खरगे
खरगे ने आगे कहा कि ट्रंप ने कहा है कि 30 दिनों के भीतर आप तेल खरीद सकते हैं. उसके बाद आपको मेरी अनुमति लेनी पड़ेगी. खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और उन्हें भारत से बाहर निकाल दिया था. महात्मा गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दी, गोलियां चलीं और लोग शहीद हुए. हमने बड़ी कुर्बानियों के बाद आजादी हासिल की थी और आज आपने उसी देश को फिर से गुलामी की ओर धकेल दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर कहा कि किसी भी देश के नेता की हत्या से दुनिया में शांति नहीं रह सकती. उन्होंने कहा कि अगर अली खामेनेई जैसे नेताओं को निशाना बनाया जाता है तो इससे अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक स्थिरता पर गंभीर असर पड़ता है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का रवैया अहंकारी है और वह कई मामलों में अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है.

ये भी पढ़ें

ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?



Source link

Related posts

‘SIR के डर से बंगाल में हुईं मौतें’, अभिषेक बनर्जी का PM मोदी पर तीखा हमला, प्रदर्शन की चेतावनी

DS NEWS

हाई कोर्ट से कर्नाटक सरकार को बड़ा झटका, प्रियांक खरगे के क्षेत्र में RSS को मिली मार्च करने की

DS NEWS

सिर्फ हादसा या कोई तकनीकी खराबी… दुबई एयरशो में कैसे क्रैश हो गया भारत का तेजस फाइटर जेट?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy