DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कर्नाटक में CM पद को लेकर फिर बवाल, डीके खेमे के विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा; सिद्धारमैया
India

कर्नाटक में CM पद को लेकर फिर बवाल, डीके खेमे के विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा; सिद्धारमैया

Advertisements



कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार खेमे के मंत्री और विधायक दिल्ली में पार्टी के आलाकमान से मिलने पहुंचे हैं, जिसके बाद सियासी हलचल बढ़ गई है. सूत्रों के मुताबिक, शिवकुमार के करीबी मंत्री एन. चलुवरायसामी और विधायक इकबाल हुसैन, एच.सी. बालकृष्ण, एस.आर. श्रीनिवास और टी.डी. राजेगौड़ा दिल्ली पहुंच चुके हैं. यहां ये नेता पार्टी हाईकमान से मुलाकात करने वाले हैं.

दिल्ली पहुंचा डीके शिवकुमार गुट

डीके शिवकुमार समर्थक विधायक टीडी राजेगौड़ा ने कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल से की मुलाकात की. डीके शिवकुमार गुट इस बात पर जोर दे रहा है कि सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार के ढाई साल पूरे हो गए और तय समझौते के तहत अब शिवकुमार को सीएम बनाया जाए. दिल्ली पहुंचे सभी नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर इस समझौते पर बात करेंगे.

‘ढाई साल वाले वचन को निभाएंगे सिद्धारमैया’

डीके शिवकुमार के भाई और बेंगलुरू ग्रामीण के पूर्व लोकसभा सांसद डीके सुरेश ने गुरुवार (20 नवंबर 2025) को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ढाई साल को लेकर किए गए अपने वचन को निभाएंगे. सीएम सिद्धारमैया का कहना है कि ढाई साल बाद कैबिनेट फेरबदल की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि वह अगले साल अपना रिकॉर्ड 17वां बजट पेश करेंगे.

मेरी सत्ता अभी और भविष्य में सुरक्षित है: सिद्धारमैया

कर्नाटक के सीएम ने कहा, “मेरी सत्ता अभी और भविष्य में सुरक्षित है. जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए जा रहा हूं. यह एक अंधविश्वास है कि अगर मैं चामराजनगर आया तो मैं सत्ता खो दूंगा. मैं चामराजनगर जाता हूं क्योंकि मैं अंधविश्वासों और अफवाहों में विश्वास नहीं करता. मैं राज्य के सभी जिलों को समान मानता हूं और सभी जिलों का दौरा करता हूं.”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह 5 साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे इस पर सिद्धारमैया ने कहा, “यह एक अनावश्यक बहस है. ढाई साल बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की बात कहने के बाद ही मुख्यमंत्री बदलने का मुद्दा सामने आया है. पार्टी नेताओं को मंत्रिमंडल फेरबदल पर फैसला लेने की जरूरत है. कुल 34 मंत्री पद हैं, जिनमें से दो पद खाली हैं. ये रिक्त मंत्री पद कैबिनेट फेरबदल के दौरान भरे जाएंगे.”



Source link

Related posts

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों पर बलप्रयोग के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी

DS NEWS

West Bengal: जो मर गया वो है जिंदा, दो जिंदा है उसे मार दिया… वोटिंग लिस्ट में बड़ी गड़बड़िया

DS NEWS

दिल्ली धमाके के आरोपी आमिर को NIA कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर भेजा, कहा- ‘साजिश में था शामिल’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy