DS NEWS | The News Times India | Breaking News
CM पोस्ट की खींचतान के बीच कर्नाटक लौटे कांग्रेस विधायक, बोले- फैसला आलाकमान के हाथ
India

CM पोस्ट की खींचतान के बीच कर्नाटक लौटे कांग्रेस विधायक, बोले- फैसला आलाकमान के हाथ

Advertisements



कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी नेताओं से मिलने दिल्ली गए कांग्रेस के कुछ विधायकों ने मंगलवार को यहां कहा कि नेतृत्व इस मामले पर फैसला लेगा. कुछ विधायकों ने कहा कि उन्होंने आलाकमान से मुख्यमंत्री के मुद्दे पर भ्रम जल्द से जल्द खत्म करने का अनुरोध किया है, जबकि अन्य ने कहा कि वे प्रस्तावित मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान युवाओं या नये चेहरों को मौका देने की मांग कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री बदलने को लेकर पार्टी में संघर्ष तेज

राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर शक्ति संघर्ष तेज हो गया है. 20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के अपने पांच साल के कार्यकाल के ढाई साल पूरा होने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है, क्योंकि 2023 में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कथित ‘‘सत्ता साझेदारी’’ समझौते का दावा किया जा रहा है.

सिद्धरमैया ने हाल ही में कहा था कि वह पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे और भविष्य में राज्य का बजट पेश करना जारी रखेंगे.

शिवकुमार क्या बोले? 

शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करना चाहते, क्योंकि यह पार्टी में चार-पांच लोगों के बीच एक ‘‘गुप्त समझौता’’ है, और उन्हें अपनी अंतरात्मा पर भरोसा है.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार समर्थक छह विधायकों का एक समूह रविवार रात आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचा था और कुछ और विधायकों के जाने की उम्मीद है.

पिछले हफ़्ते, लगभग 10 विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की थी. मगदी से विधायक एच. सी. बालकृष्ण ने कहा कि अगले मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान पर निर्भर है, लेकिन उन्होंने उनसे मौजूदा भ्रम को दूर करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा, ‘हम भ्रम दूर करने के लिए आलाकमान से बात करने गए थे क्योंकि अंतिम फैसला जरूरी है। कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह महत्वपूर्ण नहीं है; मौजूदा स्थिति कांग्रेस पार्टी के लिए नुकसानदेह है। आलाकमान को हस्तक्षेप करके इस मामले को सुलझाना चाहिए.’

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा या नहीं और इस विषय पर नेतृत्व के साथ चर्चा हुई भी या नहीं।

आलाकमान के फैसले का करेंगे स्वागत

रामनगर विधायक इकबाल हुसैन ने कहा कि सभी लोग आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे, साथ ही उन्होंने शिवकुमार की पदोन्नति पर विश्वास जताया. मद्दुर से विधायक के. एम. उदय ने कहा कि विधायकों ने आलाकमान से मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान नए चेहरों और युवाओं को मौका देने का अनुरोध किया है और उन्हें संकेत मिले हैं कि इस पर विचार किया जाएगा. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा और सभी उसका पालन करेंगे. कुछ वरिष्ठ विधायकों ने आलाकमान से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर असमंजस की स्थिति को दूर करने का आग्रह किया और उदय ने कहा कि जल्द ही इस पर फैसला होने की उम्मीद है.



Source link

Related posts

क्या उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार उतारेगा विपक्ष? बंट गया इंडिया गठबंधन, जानें क्या हुआ

DS NEWS

पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर और बिहार SIR… संसद में सरकार को किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष? INDIA ब्ल

DS NEWS

बाइक स्कीम के नाम पर हजारों से ठगी, ED ने इस बड़ी कंपनी पर मारा छापा, 394 करोड़ की संपत्ति जब्त

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy