DS NEWS | The News Times India | Breaking News
शकुन रानी के ‘दोहरे मतदान’ का दावा राहुल गांधी को पड़ा भारी, चुनाव आयोग ने नोटिस भेज मांगा सबूत
India

शकुन रानी के ‘दोहरे मतदान’ का दावा राहुल गांधी को पड़ा भारी, चुनाव आयोग ने नोटिस भेज मांगा सबूत

Advertisements


कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकार ने रविवार (10 अगस्त, 2025) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एक महिला ने दो बार मतदान किया. शीर्ष चुनाव अधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी के ये दस्तावेज पूरी जांच करने में मदद करेंगे. राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली में एक सम्मेलन के दौरान ये दस्तावेज दिखाए थे.

नोटिस में मुख्य निर्वाचन अधिकार लिखा, ‘राहुल गांधी ने कहा कि मतदान अधिकारी की ओर से दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार, श्रीमती शकुन रानी ने दो बार वोट किया है, लेकिन पूछताछ में श्रीमती शकुन रानी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक बार वोट किया है, दो बार नहीं.

आयोग के सामने रखें दस्तावेज

नोटिस में ये भी कहा गया कि सीईओ कार्यालय की ओर से की गई प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि राहुल गांधी की ओर से दिखाए गए टिक-मार्क वाला दस्तावेज मतदान अधिकारी की ओर से जारी नहीं किया गया है.

नोटिस में मुख्य निर्वाचन अधिकार लिखा, ‘राहुल गांधी से निवेदन है कि उनके पास जो दस्तावेज है, उसे आयोग के सामने रखें, जिसके आधार पर फैसला लिया जाए कि श्रीमती शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया है और आयोग की ओर से इसकी तह तक जांच की जाएगी.

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर क्या बोला चुनाव आयोग?

वहीं बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग ने रविवार (10 अगस्त, 2025) को कहा कि एक अगस्त को बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद से अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए संपर्क नहीं किया है. आयोग के मुताबिक, ड्राफ्ट सूची पर एक सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है, जिसमें पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने या अयोग्य नाम हटाने का प्रावधान है.

ये भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने कर ली बड़ी तैयारी, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया खुलासा



Source link

Related posts

ये एग्जिट पोल हुआ सच तो बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार! जानें चौंकाने वाले सर्वे के आंकड़े

DS NEWS

असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें

DS NEWS

किसने रची साजिश, कौन है गुनहगार? दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने l बड़ी बातें

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy