DS NEWS | The News Times India | Breaking News
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को किया प्रपोज, गुस्साए छात्रों ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
India

प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को किया प्रपोज, गुस्साए छात्रों ने चप्पल से पीटा, Video वायरल

Advertisements


कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण के नेलमंगला के पास टी. बेगुर स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर की एक क्लास में बुधवार (25 मार्च, 2026) को हुई घटना ने पूरे कैंपस में तनाव का माहौल बना दिया, जिसकी चर्चा अब पूरे राज्य में और सोशल मीडिया पर जोरो-शोर से हो रही है. दरअसल, कॉलेज के एक प्रोफेसर ने भरी क्लास में एक छात्रा को प्रपोज किया. इसके बाद क्लास का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और इससे अन्य छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया.

प्रोफेसर के प्रपोज करने के बाद यह बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि छात्रों ने अपने प्रोफेसर की ही जमकर कुटाई कर दी. यह घटना तब सामने आई जब इंस्टिट्यूट के छात्रों की ओर से रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

प्रोफेसर के क्या कहने के बाद भड़का माहौल?

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोफेसर का पहचान मोहम्मद अब्दुल के तौर पर हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो वीडियोज में प्रोफेसर और छात्रा के बीच क्लास में हुई बातचीत साफ सुनाई दे रही है. वीडियो में प्रोफेसर यह कहते हुए सुनाई देता है, ‘मुझे इस बैच से काफी ज्यादा प्यार मिला है. जिसका मैं विरोध नहीं कर सकता और मैं आपकी बैच की सबसे महत्वपूर्ण लड़कियों में से एक को प्रपोज करना चाहता हूं और फिर पूरे बैच को चॉकलेट भी बाटूंगा.’ इसके बाद उन्होंने क्लास में बैठी छात्रा को आई लव यू कहा.

फिर जब प्रोफेसर पोडियम से उतरे तब उस लड़की ने उनका विरोध किया और उन्हें प्रिंसिपल से बात करने के लिए कहा. प्रोफेसर ने दावा किया कि छात्रा ने उससे अपने प्यार का इजहार किया था और उसके पास इसका सबूत भी है. प्रोफेसर ने लड़की से कहा, ‘क्या तुमने मुझसे आई लव यू नहीं कहा?’ छात्रा ने पूछा, ‘मैंने कब प्रपोज किया?’ तब प्रोफेसर ने कहा, ‘CCTV फुटेज है.’ इसके बाद जब लड़की ने उससे सबूत दिखाने के लिए कहा तो प्रोफेसर ने कहा कि मैं तुमसे कल बात करूंगा तो लड़की ने बात करने से इनकार कर दिया. फिर प्रोफेसर ने क्लास के बाकी छात्रों से कहा कि वे पहले चॉकलेट खाएं और यह कहकर वह क्लास से बाहर चला गया.

छात्रों ने प्रोफेसर की कर दी पिटाई, चप्पल से भी पीटा

इस घटना की खबर फैलने के बाद इंस्टिट्यूट के बाकी छात्र गुस्से में आ गए और प्रोफेसर से भिड़ गए. वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में छात्र प्रोफेसर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि एक अन्य छात्रा प्रोफेसर को चप्पल से मारती हुई नजर आई. छात्रों ने प्रोफेसर को कैंपस में खड़ी उसकी कार तक दौड़ाते हुए पीटा. छात्रों की मार से घायल प्रोफेसर किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा.

कॉलेज ने प्रोफेसर को किया सस्पेंड

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ पुलिस ने FIR भी दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों वीडियो और यह पूरा घटनाक्रम शैक्षणिक संस्थानों में पेशेवर व्यवहार और सीमाओं को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं. प्रशासन इस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ेंः बेंगलुरु में फिर गूंजेगा क्रिकेट: हादसे की याद में 11 कुर्सियां रहेंगी खाली, कड़े इंतजामों के बीच होगा RCB का मैच





Source link

Related posts

‘देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे राहुल, चीन-पाकिस्तान…’, कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय मंत्र

DS NEWS

‘वोटर लिस्ट में नागरिकों को शामिल करना और निकालना EC का अधिकार’, बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने

DS NEWS

ट्रंप के टैरिफ बम फोड़ने सामने आया शशि थरूर का बयान, कहा-‘ये देश को बर्बाद करने वाली बात’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy