DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बिहार में हार के बीच कांग्रेस के लिए गुड न्यूज़, ध्वस्त किया BRS का किला
India

बिहार में हार के बीच कांग्रेस के लिए गुड न्यूज़, ध्वस्त किया BRS का किला

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

हैदराबाद अंतर्गत जुबली हिल्स विधानसभा के उपचुनाव में आज शुक्रवार (14 नवंबर, 2205) को कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. कांग्रेस के प्रत्याशी नवीन यादव ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) की प्रत्याशी मागंटी सुनीता को 24,000 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया है. नवीन यादव की इस जीत को तेलंगाना की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना जा रहा है.

बता दें कि यह जीत BRS के लिए इसलिए भी एक बड़ा झटका है, क्योंकि जुबली हिल्स विधानसभा बीआरएस के लिए एक मजबूत और प्रतिष्ठित गढ़ मानी जाती थी.  इस बड़ी हार ने BRS की शहरी मतदाताओं के साथ उनकी कनेक्टिविटी और रणनीति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस की जीत का मुख्य कारण जमीनी स्तर पर काम करना और स्थानीय मुद्दों को उठाना बताया जा रहा है. यह परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और उसके गठबंधन के मनोबल को बढ़ाएगा और तेलंगाना के राजनीतिक परिदृश्य में एक नई बहस की शुरुआत का संकेत है.

बीआरएस ने लगाए थे गंभीर आरोप
कांग्रेस भले ही ये उपचुनाव जीत गई हो, लेकिन इस चुनाव को लेकर कांग्रेस पर बीआरएस की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए. मतदान से पहले यहां बड़ी संख्या में फर्जी वोटर आईडी पाए जाने का मामला सामने आया था. इस मामले में बीआरएस के सीनियर नेता हरीष राव ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव में फर्जी वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में फर्जी वोटर आईडी कार्ड तैयार किए हैं. हरीष राव ने कहा था कि जब फर्जी आईडी के ढेर पाए जा रहे हैं तो अधिकारी क्या कर रहे हैं? यह आरोप चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर संदेह पैदा करता है, खासकर संवेदनशील जुबली हिल्स सीट पर जहां मुकाबला बेहद कड़ा था.

कांग्रेस और बीआरएस कार्यकर्ताओं की हुई थी भिड़ंत
इसके अलावा आपको बता दें कि वोटिंग के दिन कई बूथों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की टी-शर्ट पहनकर घूमने का आरोप लगा था. इसके कई वीडियो भी सामने आए थे. बीआरएस ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. इसे लेकर कांग्रेस और बीआरएस के कार्यकर्ताओं की आपस में भिड़ंत हो गई थी.

ये भी पढ़ें

Bihar Election Results: मुस्लिम बहुल सीटों पर सबकी निगाहें, क्या इस बार बदलेगा इतिहास? जानें ओवैसी की पार्टी की स्थिति



Source link

Related posts

बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान! शाहपुर कंडी डैम के आगे PAK पस्त, क्या है भारत का ‘रावी’ अटैक?

DS NEWS

बीकानेर में ED की छापेमारी में बड़ा खुलासा, धार्मिक ट्रस्ट के जरिए कन्वर्जन का पर्दाफाश

DS NEWS

बिर्फा आईटी केस में ED का बड़ा एक्शन, मशहूर बिल्डर राजदीप शर्मा की गिरफ्तारी, पूछताछ जारी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy