DS NEWS | The News Times India | Breaking News
 ‘अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह…’, जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार
India

 ‘अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह…’, जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार

Advertisements


असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई शुक्रवार को जोरहाट पहुंचे. हाल ही में कांग्रेस की तरफ से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इसमें गौरव गोगोई के नाम की भी घोषणा की है. जिले के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

इस दौरान गोगोई ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने जोरहाट के लोगों से लगातार समर्थन और भरोसे के लिए शुक्रिया अदा किया. इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान और राजनीतिक पद प्रतिष्ठा का श्रेय भी जोरहाट के लोगों को दिया. उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक सफर में अपने आदर्शों और सिद्धांतों को बनाए रखेंगे, साथ ही इलाके के विकास और भलाई के लिए काम करेंगे.

मुख्यमंत्री सरमा के बयान पर गौरव गोगोई का पलटवार 

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर भी गोगोई ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल जोरहाट में एक साधरण परिवार के उम्मीदवार को चुनाव में उतारेगी. उन्होंने कहा कि लोगों के सामने असली मुद्दा बैकग्राउंड का नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं को निदान करने का है. जोरहाट इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. इस पर ध्यान देने की जरूरत है.

जोरहाट समेत कई इलाकों में बढ़ा ड्रग्स का खतरा 

गोगोई ने इस पर भी जोर दिया कि जोरहाट समेत असम के कई इलाकों में ड्रग्स का खतरा बढ़ रहा है. यह एक गंभीर चिंता है. हाल के दिनों में हिंसा और झड़पों की घटनाएं बढ़ी हैं. यह लोग सुरक्षा और भलाई के लिए चिंता की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग राजनीति में शामिल हो जाते हैं, तो इससे समाज में अपराध बढ़ता है. ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद करना जरूरी है. गोगोई ने कहा कि राजनीति में आपराध से जुड़े लोगों और ड्रग्स किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी एक नया, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले असम को लेकर प्रतिबद्ध हैं. पार्टी का मकसद योजनाओं को लाना है, जो विकास, रोजगार के मौके, सामाजिक मेलजोल और समाज की भलाई पर फोकस करें.

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अंतर होता है: गोगोई 

गोगोई ने कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के डायनामिक्स अलग होते हैं. लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मु्द्दों पर फोकस करते हैं. विधानसभा चुनाव गवर्नेंस और लोगों से जुड़ी समस्याओं से जुड़े होते हैं.

गोगोई को उम्मीद है कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रायजोर दल के साथ गठबंधन हो सकता है. राज्य में लोकतांत्रिक राजनीति को मजबूत करने के लिए विपक्ष में एकता जरूरी है.

गोगोई के खिलाफ इन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है बीजेपी 

बीजेपी कई संभावित उम्मीदवारों को चुनाव में उतार सकती है. इनमें सबसे आगे पूर्व विधानसभा स्पीकर और मौजूदा विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी शामिल हैं. इनके अलावा युवा नेता सिद्धंकू अंकुर बरुआ और शांतनु पुजारी को भी पार्टी चुनाव में उतार सकती है.



Source link

Related posts

‘नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार’, समस्तीपुर से पीएम मोदी की बड़ी भविष्यवाणी

DS NEWS

जुबली हिल्स सीट पर कांग्रेस को सपोर्ट करेगी AIMIM, ओवैसी ने वापस लिया उम्मीदवार; 321 पर्चे दाखि

DS NEWS

आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, दिल्ली-यूपी और बिहार में बदलेगा मौसम, जानें कहां-कहां बारिश?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy