DS NEWS | The News Times India | Breaking News
मुंबई के वाकोला में युगांडा की दो महिलाएं गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
India

मुंबई के वाकोला में युगांडा की दो महिलाएं गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

Advertisements


मुंबई के वाकोला इलाके में पुलिस और एंटी-टेररिज्म सेल (ATC) की संयुक्त कार्रवाई में दो युगांडा की महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. पकड़ी गई महिलाओं की पहचान नकायोंडो रोज (37) और केमिगिसा प्रोसकोविया (26) के रूप में हुई है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों महिलाएं पिछले कुछ  साल से मुंबई के कालिना इलाके में रह रही थीं, लेकिन इनके पास रहने के लिए वैध वीजा या जरूरी दस्तावेज नहीं थे. लंबे समय से बिना कानूनी अनुमति के भारत में रहने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने खास तौर पर टारगेटेड रेड (छापेमारी) की योजना बनाई थी.

छापेमारी के दौरान दोनों महिलाओं को किया अरेस्ट
छापेमारी के दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ में सामने आया कि वे तय अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में ही रह रही थीं. इस मामले में पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

दोनों महिलाओं को डिपोर्टेशन पर भेजने की प्रक्रिया शुरु: अधिकारी
अधिकारियों का कहना है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ अब डिपोर्टेशन (देश से बाहर भेजने) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए संबंधित विभागों और दूतावास से संपर्क किया जा रहा है. एफआरओ के पास जानकारी भेजने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

महीने के शुरुआत में की थी ISIS से जुड़े मामले में कार्रवाई
इससे पहले एक अन्य मामले में मार्च के शुरुआती सप्ताह में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी ATS ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के कथित ऑनलाइन प्रचार से जुड़े मामले में मुंबई के तीन ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की थी. यह कार्रवाई देर शाम शुरू हुई और देर रात तक जारी रही थी. छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए और कई लोगों से पूछताछ की गई.

यह भी पढ़ें: ISIS के ऑनलाइन प्रचार के मामले में महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में छापेमारी



Source link

Related posts

Tamil Nadu: पोंगल से पहले तमिलनाडु में जल्लीकट्टू को लेकर सख्ती, सरकार ने जारी किए कड़े नियम

DS NEWS

अमित शाह ने तोड़ा रिकॉर्ड! आडवाणी को पीछे छोड़ा, बनें ऐसा करने वाले देश के पहले गृहमंत्री

DS NEWS

‘तेजस्वी को लालू CM और राहुल को सोनिया बनाना चाहती हैं PM’, अमित शाह का महागठबंधन पर निशाना

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy