DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
India

जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी

Advertisements


जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में रविवार (15 मार्च 2026) को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है. अधिकारियों ने बताया कि बुखार इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया. यह कार्रवाई 14-15 मार्च की दरमियानी रात को शुरू हुई. जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने तुरंत एक्शन लिया. इलाके में संपर्क होने के बाद हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया.

जानकारी के मुताबिक बुखारा क्षेत्र में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से सामना हो गया. इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आसपास कोई और आतंकवादी छिपा न हो. अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई से सीमा पार से होने वाली घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान एक संदिग्ध आतंकी मारा गया, जबकि उसके एक साथी की तलाश जारी है. सेना के अनुसार यह घटना मंगलवार 10 मार्च को हुई. इंडियन आर्मी को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं. इसके बाद सेना ने इलाके में निगरानी और तलाशी अभियान शुरू किया. जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दो संदिग्ध आतंकियों को दोपहर करीब 3 बजे झांगर के पास देखा गया. यह इलाका नौशेरा सेक्टर में LoC के करीब है.

सुरक्षा बलों  के साथ मुठभेड़

सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान एक संदिग्ध आतंकी मारा गया. दूसरे आतंकी की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सेना के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और घुसपैठिया छिपा हुआ न हो.



Source link

Related posts

हैदराबाद में ड्रग्स ओवरडोज का सनसनीखेज मामला, चांद्रायणगुट्टा फ्लाईओवर के नीचे ऑटो में मिले दो

DS NEWS

ब्लैक बॉक्स के अब यह बड़ी चीज हाथ लगी! केंद्रीय मंत्रालय ने बारामती प्लेन क्रैश पर दी अपडेट

DS NEWS

क्या राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव? केसी वेणुगोपाल ने बताई जगह

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy