DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन गुडार में सेना ने ढेर किए दो आतंकी, 2 सैन्यकर्मी भी शहीद
India

जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन गुडार में सेना ने ढेर किए दो आतंकी, 2 सैन्यकर्मी भी शहीद

Advertisements


जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में कुलगाम जिले के गुडार जंगल में सोमवार को भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक के पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है. मुठभेड़ में सेना का एक मेजर भी घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया. तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.

सेना के दो जवान शहीद
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए, जिनकी पहचान सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु के रूप में हुई. इसके अलावा सेना का एक मेजर भी घायल हो गया. गंभीर चोट के चलते गौड़ और सिंधु की मौत हो गई, जबकि मेजर की हालत स्थिर बताई गई है.

सेना की कश्मीर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह ‘देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए बहादुर सैन्यकर्मियों सूबेदार प्रभात गौड़ और लेफ्टिनेंट कमांडर नरेंद्र सिंधु के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करती है. उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा.’

खुफिया जानकारी मिलने के बाद चलाया गया था ऑपरेशन
इससे पहले, जम्मू कश्मीर पुलिस को खुफिया सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कुलगाम के गुडार जंगल में संयुक्त तलाश अभियान चलाया.

सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को ललकारा, ‘जिसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों में से एक स्थानीय था. वहीं एक अन्य आतंकी के पाकिस्तानी होने का संदेह है जिसका कोड नाम ‘रहमान भाई’ था. पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने गुडार में मुठभेड़ स्थल का दौरा किया, जहां उन्होंने सेना के नेतृत्व में संयुक्त अभियान ऑपरेशन गुडार की सराहना की.



Source link

Related posts

PM मोदी असम में करेंगे कमाल, पहली बार एयरपोर्ट पर नहीं तो कहां उतरवाएंगे विमान, जानें क्यों खास

DS NEWS

इटली, अमेरिका, जापान या रूस, इस साल किस देश में होगा PM मोदी का पहला दौरा?

DS NEWS

अगर आज हो जाएं चुनाव तो BJP को आएंगी कितनी सीटें? जानें PM मोदी का जलवा बरकरार है या नहीं

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy