DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जम्मू कश्मीर में सेना ने शुरू किया एनकाउंटर, एक आतंकी हुआ ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
India

जम्मू कश्मीर में सेना ने शुरू किया एनकाउंटर, एक आतंकी हुआ ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Advertisements


जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार (8 सितंबर) को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. भारतीय सेना बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, सेना ने भी करारा जवाब दिया. इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया. हालांकि एनकाउंटर अभी भी चल रहा है.

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके ऑपरेशन की जानकारी दी. उसने कहा, ”जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर गुडार के जंगलों में एक सर्च ऑपरेशन चलाया. सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी, उन्होंने आतंकवादियों को चुनौती दी, जिसके जवाब में जोरदार गोलीबारी हुई. इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया और एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर को चोटें आईं. अभियान जारी है.”

सेना ने पिछले दो महीनों में कई आतंकियों को किया ढेर

भारतीय सेना ने जुलाई और अगस्त महीने में भी कई ऑपरेशन चलाए थे. सेना ने 28 जुलाई से ऑपरेशन महादेव लॉन्च किया था. इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए थे. ये तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे. वहीं अगस्त महीने में भी सेना की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई थी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से कई बार नापाक कोशिश हुई, हालांकि सेना ने उसकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सौ से ज्यादा आतंकी हुए थे ढेर

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस दौरान सौ से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.





Source link

Related posts

आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह

DS NEWS

‘धमकी वही देते हैं, जो…’, बंगाल में SIR के खिलाफ ममता बनर्जी के बयान पर भड़की BJP

DS NEWS

दार्जिलिंग भूस्खलनः भारी बारिश से मची तबाही, 17 की मौत, बचाव अभियान जारी | ताजा अपडेट्स

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy