DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जयपुर में होगा इंटरनेशनल लेवल का एयर शो, वायुसेना के जांबाज दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
India

जयपुर में होगा इंटरनेशनल लेवल का एयर शो, वायुसेना के जांबाज दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

Advertisements


जयपुर का आसमान 20 और 22 फरवरी को बेहद खास होने वाला है. शहर के जलमहल के ऊपर भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ और सारंग टीम का शानदार एयर शो होगा. इस टीम में देश के बेहतरीन फाइटर पायलट शामिल होते हैं. खास बात यह है कि इस बार टीम में जयपुर और राजस्थान के 3 पायलट भी अपने करतब दिखाएंगे. हॉक एमके-132 जेट से 1000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा बनाना इस शो का सबसे खास आकर्षण होगा. 

एयर शो में क्या होगा खास?

इस बार के एयर शो में ख़ास बात यह है कि सारंग टीम भी हिस्सा लेगी जो कि हेलिकॉप्टर के ज़रिए रोमांचक प्रदर्शन करेगी. सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट एक साथ फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे. यह जेट करीब 1000 फीट की ऊंचाई तक उड़कर अलग-अलग आकृतियां बनाएंगे. इस दौरान लाल, सफेद और हरे रंग के धुएं से आसमान में तिरंगा उभरेगा. टीम के पास कुल 2800 से ज्यादा शो का अनुभव है. 

इंटरनेशनल एयर शो जैसा रोमांच

जयपुर में होने वाला यह शो भी उसी लेवल का रहेगा, जो इंटरनेशनल एयर शो में दिखाया जाता है. इसके अलावा सारंग टीम के प्रदर्शन में पाँच हेलीकॉप्टर शामिल हैं जो की अद्भुत तरीक़े से आसमान में प्रदर्शन करते दिखाई देंगे. टीम में जयपुर के दो और राजस्थान के तीन पायलट शामिल हैं. पहले पायलट विंग कमांडर राजेश काजला बीकानेर के मूल निवासी हैं, लेकिन फिलहाल जयपुर में तैनात हैं. इनके पास 2800 घंटे की उड़ान का अनुभव है.

दूसरे पायलट अंकित वशिष्ठ सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के रहने वाले हैं. 2008 बैच के इस पायलट के पास 1800 घंटे की उड़ान का अनुभव है. तीसरे पायलट संजेश सिंह जयपुर के ही झोटवाड़ा के रहने वाले हैं. संजेश सिंह जयपुर और कोटा में पायलट ट्रेनिंग दे चुके हैं. वह 2300 घंटे से ज्यादा उड़ान भर चुके हैं और कई बड़े शो में हिस्सा ले चुके हैं.

हैरतअंगेज करतब दिखाएगी टीम

टीम एयर शो में कई हैरतअंगेज करतब दिखाएगी. सैल्यूट रोल में सभी जेट एकसाथ घूमते नजर आएंगे. लूप में जेट आसमान में बड़ा गोला बनाते हुए जाएंगे. इनवर्टेड पास में एक जेट उल्टा उड़ता है और दूसरा उसके ऊपर से सीधी उड़ान भरता है. बॉम्ब बर्स्ट सबसे रोमांचक माना जाता है, जिसमें सभी जेट एक बिंदु से अलग-अलग दिशाओं में तेज़ी से फैल जाते हैं. इस पूरे एयर शो में जेट और हैलिकॉप्टर के कुल 14 पायलट अपनी-अपनी फॉर्मेशन उड़ाएंगे.

जलमहल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. जल महल के आस पास तीन दिनों के लिए ड्रोन और पतंग उड़ाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए भी पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी.

 



Source link

Related posts

बच्चों की मौत के बाद अब सरकार की खुली नींद, दवाओं की गुणवत्ता और इस्तेमाल पर दी ये नसीहत

DS NEWS

UP के बुलंदशहर गैंगरेप मामले में सभी पांच आरोपी दोषी करार, जानें कोर्ट कब सुनाएगी सजा

DS NEWS

गीता पढ़कर मुस्लिम से बना हिंदू… पाकिस्तान के आरिफ अजाकिया का बाबा बागेश्वर ने पूछ ये सवाल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy