DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Indigo Flight Crisis: इंडिगो संकट पर बोले CJI सूर्यकंत- एयरलाइन चलाना कोर्ट का काम नहीं
India

Indigo Flight Crisis: इंडिगो संकट पर बोले CJI सूर्यकंत- एयरलाइन चलाना कोर्ट का काम नहीं

Advertisements



इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से मना कर दिया है. एक वकील ने अपनी याचिका चीफ जस्टिस सूर्यकांत के सामने रखी थी, जिस पर सीजेआई ने कहा कि एयरलाइन चलाना कोर्ट का काम नहीं है. निश्चित रूप से मामला गंभीर लगता है, लेकिन सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं. चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि लगता है कि सरकार ने समय पर कार्रवाई की है. उम्मीद है इससे असर पड़ेगा.

इंडिगो फ्लाइट्स के कैंसिलेशन और देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. सीजेआई सूर्यकांत के साथ जस्टिस जॉयमाल्या बागची भी मामले पर सुनवाई कर रहे थे. बेंच ने कहा कि एयरपोर्ट्स पर लोग फंसे हुए हैं और उनको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

कोर्ट ने कहा, ‘यह एक गंभीर मामला है. लाखों लोग एयरपोर्ट्स पर फंसे हैं. हम ये जानते हैं.. सरकार ने समय से कुछ कदम उठाए हैं और मामले पर संज्ञान लिया. हमें पता है कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.’ याचिककर्ता वकील ने कहा कि इंडिगो में कई पद खाली हैं और मौजूदा स्थितियों के कारण यात्रियों को परेशानियां हो रही हैं. उन्होंने कहा कि ग्राहकों को सूचित नहीं किया गया है.

ऐसी ही याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में भी लगी है. यह याचिका पैसेंजर्स के रिफंड के लिए फाइल की गई है. वकील ने कोर्ट में कहा, ‘हमने इंडिगो मामले को लेकर पीआईएल दायर की है. कई लोग एयरपोर्ट्स पर फंसे हैं. हवाई अड्डों पर जमीनी स्थिति अमानवीय है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि कोर्ट इंडिगो को एयरपोर्ट पर ग्राउंड सपोर्ट के लिए आदेश देगा. लोगों को रिफंड नहीं मिला है.’

दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस डी के उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गडेला की बेंच ने बुधवार को सुनवाई के लिए मामला लिस्ट कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि सरकार पहले ही इस मामले को लेकर निर्देश दे चुकी है. 

(निपुण सहगल के इनपुट के साथ)

 

यह भी पढ़ें:-
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी



Source link

Related posts

दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, यूपी समेत महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? जाने

DS NEWS

भारत ने HAL को दिया 120 तेजस Mk2 फाइटर जेट्स का ऑर्डर, IAF के बेड़े में कब होंगे शामिल? सामने आ

DS NEWS

‘ये आपकी ही जवाबदेही…’, टैरिफ पर राहुल गांधी का PM मोदी पर अटैक, कसा ‘डेड इकोनॉमी’ वाला तंज

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy