DS NEWS | The News Times India | Breaking News
इंडिगो संकट उफान पर! लाखों खर्च और घंटों इंतजार, सेलिब्रिटीज ने सुनाई अपनी परेशानी
India

इंडिगो संकट उफान पर! लाखों खर्च और घंटों इंतजार, सेलिब्रिटीज ने सुनाई अपनी परेशानी

Advertisements



इंडिगो एयरलाइंस के अचानक बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द करने के बाद देशभर के एयरपोर्ट्स पर परेशानी भरे हालात बन गए हैं. हजारों यात्री घंटों इंतजार में फंसे हैं. इस स्थिति ने आम यात्रियों के साथ सेलिब्रिटीज को भी परेशान किया है, जिनके ट्रैवल प्लान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और इसे बेहद गंभीर मामला बताया है.

हरभजन सिंह बोले – ‘तुरंत कदम उठाने की जरूरत’
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा कि लगातार हो रही फ्लाइट बाधाएं चिंताजनक हैं. उन्होंने कहा कि इंडिगो की समस्या तो परेशान कर ही रही है, लेकिन एयर इंडिया के बढ़े हुए किराए ने स्थिति और खराब कर दी है. उन्होंने मांग की कि यात्रियों को भरोसेमंद सेवा और उचित किराया मिले, इसके लिए तुरंत कदम उठाए जाने जरूरी हैं.

लॉरेन गॉटलिब ने बताया ‘आपदा जैसा माहौल’
एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर लॉरेन गॉटलिब भी इस मुश्किल में फंस गईं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के अंदर का नजारा किसी ‘एपोकलिप्स’ जैसा लग रहा था. उन्होंने बताया कि दुबई जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द थीं और सैकड़ों लोग बुरी तरह परेशान थे. लॉरेन ने लोगों से सलाह दी कि अभी के लिए इंडिगो से यात्रा करने से बचें.

जय भानुशाली ने कसा तंज
एक्टर जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘इतने लंबे इंतजार और सफर के बाद मुझे ‘देश मेरे’ गाने से वेलकम मिलना चाहिए. धन्यवाद इंडिगो, इस एक्स्ट्रा और अनचाहे ट्रिप के लिए.’

4.20 लाख के टिकट!
सिंगर राहुल वैद्य का अनुभव और चौंकाने वाला था. उन्होंने बताया कि उन्हें मुंबई तक पहुंचने के लिए 4.20 लाख रुपये खर्च करने पड़े. उन्होंने कहा कि उसी दिन उनकी कोलकाता में शो की तारीख थी, लेकिन उन्हें पता ही नहीं था कि वे वहां कैसे पहुंचेंगे.

अली गोनी बोले- ‘एक और एयरलाइन की जरूरत’
एक्टर अली गोनी ने भी टिकटों की बढ़ी कीमतों पर नाराजगी जताई और लिखा कि इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने के बाद बाकी एयरलाइंस ने किराए तीन गुना कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि भारत में अब एक और एयरलाइन की सख्त जरूरत है.

सरकार भी सक्रिय, एयरलाइंस को तुरंत सुधार के निर्देश
स्थिति बिगड़ने के बाद नागर विमानन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस, खासकर इंडिगो को निर्देश दिया है कि वे तुरंत उपाय करें और सेवाओं को जल्द सामान्य करें.

शशि थरूर ने उठाए सवाल – ‘समय मिला, फिर तैयारी क्यों नहीं?’
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंडिगो संकट पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि DGCA ने विमानन कंपनियों को पहले ही नियमों में हुए बदलावों की जानकारी दे दी थी, लेकिन फिर भी समय रहते तैयारी नहीं की गई. उन्होंने कहा कि अगर एयरलाइंस ने समय पर कदम उठाए होते तो यात्रियों को इतनी परेशानी नहीं होती.





Source link

Related posts

झारखंड में PLFI से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में ED का एक्शन, दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

DS NEWS

‘जेहादी आतंकवाद पूरे….’, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर VHP नेता विनोद बंसल का विवादित बयान

DS NEWS

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों को ममता बनर्जी ने दिया बड़ा तोहफा, जानें चुनावी साल में बढ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy