DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ट्रेन में केवल हलाल मीट परोसे जाने को लेकर एक्शन- NHRC ने रेलवे को जारी किया नोटिस
India

ट्रेन में केवल हलाल मीट परोसे जाने को लेकर एक्शन- NHRC ने रेलवे को जारी किया नोटिस

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भारतीय रेलवे में केवल हलाल मीट परोसे जाने की शिकायत पर संज्ञान लिया है. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.

NHRC को शिकायत मिली है कि भारतीय रेलवे की खानपान सेवाओं में केवल हलाल तरीके से तैयार किया गया मीट ही परोसा जाता है. इस कारण हिंदुओं, सिखों और अनुसूचित जाति के लोगों के मानवाधिकार का हनन होता है. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में NHRC से ये भी कहा है कि हलाल मीट परोसे जाने के कारण हिंदू, सिख या अनुसूचित जाति के जो मीट कारोबारी हैं, उन्हें रेलवे में खाद्य आपूर्ति और व्यापार का उचित अवसर नहीं मिल पाता.

हिंदू SC समुदायों की आजीविका के अधिकार प्रभावित
शिकायत में कहा गया है कि यह प्रथा हिंदू SC समुदायों की आजीविका के अधिकार को प्रभावित करती है, जो पारंपरिक रूप से मीट व्यापार से जुड़े हैं. इससे उनकी धार्मिक स्वतंत्रता और खाद्य चयन के अधिकार का हनन होता है. 

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को नोटिस जारी 
शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयोग ने माना कि शिकायत में किए गए आरोप prima facie मानवाधिकारों के उल्लंघन जैसे प्रतीत होते हैं और यह नीति संविधान के धर्मनिरपेक्षता, समानता, गैर-भेदभाव तथा आजीविका के अधिकार के सिद्धांतों के खिलाफ हो सकती है. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को नोटिस जारी करने और दो सप्ताह में Action Taken Report भेजने के निर्देश दिए हैं. 

पहले भी कईं बार होती रही हैं शिकायतें
दरअसल भारतीय रेलवे में सिर्फ हलाल मीट परोसे जाने को लेकर सार्वजनिक बहस और शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं. इसे लेकर कई कारण और दावे भी सामने आते हैं, हालांकि भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने आधिकारिक तौर पर हलाल सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता से इंकार किया है.

ये भी पढ़ें

Constitution Day 2025: ‘पहली बार मतदान करने वालों का सम्मान करें’, संविधान दिवस पर PM मोदी का लेटर



Source link

Related posts

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, फिदायीन मॉड्यूल का सरगना निकला डॉक्टर मुजफ्फर राथर

DS NEWS

बीजेपी के करोड़पति कैंडिडेट को 2,000 रुपये की नेटवर्थ वाले उम्‍मीदवार ने पिला दिया पानी

DS NEWS

जब अकबर ने फतह कर लिया गुजरात, जीत की खुशी में बनवा डाला बुलंद दरवाजा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy