DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक…’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा
India

‘हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक…’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा

Advertisements


ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय नौसेना के चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना समुद्र से पाकिस्तान पर कुछ ही मिनटों में हमला करने वाली थी, जब उन्होंने ‘सैन्य कार्रवाई रोकने’ की अपील की थी. 

पीटीआई की खबर के मुताबिक, नेवी चीफ नौसेना अलंकरण समारोह में बोल रहे थे, जहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले साल चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी विशिष्ट सेवा के लिए दो शीर्ष नौसेना अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया. उन्होंने इंडियन नेवी की भूमिका पर कहा, ‘यह अब कोई छिपी हुई बात नहीं है कि जब पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया, तब हम समुद्र से उस पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाले थे.’

ऑपरेशन सिंदूर में अलर्ट पर थी इंडियन नेवी

नेवी चीफ के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना पूरी तरह अलर्ट थी और पाकिस्तान पर हमले के लिए तैयार थी. इससे साफ होता है कि अगर हालात और बिगड़ते तो भारतीय सेना और नौसेना भी वायुसेना के साथ सैन्य अभियान में शामिल हो सकती थीं. हालांकि तब तक पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा. 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई

बता दें कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आंतकी हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. इस हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. 6-7 मई की रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओकेमें घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इस सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य आतंकियों के लॉन्चपैड और हथियारों को तबाह करना था. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे. 

पाकिस्तान कैसे घुटनों पर आया?

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जवाबी हमले की कोशिश की. उसकी मिसाइलें और ड्रोन कुछ कर पाते, उसके पहले ही भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें तबाह कर दिया, लेकिन भारत की मिसाइलों ने उसके कई एयरबेसों को तबाह कर दिया. यहां तक कि लाहौर में तैनात चीनी एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 भी तबाह हो गया था. 



Source link

Related posts

प्रोजेक्ट हिमांक के तहत BRO ने फिर से बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे

DS NEWS

डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को लगाया फोन, जन्मदिन की दी बधाई; ट्रेड डील को लेकर भी हुई बात?

DS NEWS

दिल्ली ब्लास्ट मामले में आतंकी जसीर बिलाल वानी को राहत, कोर्ट ने वकील से मिलने की दी इजाजत

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy