DS NEWS | The News Times India | Breaking News
US में भारतीय महिला की हत्या, इंटरपोल ने एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार
India

US में भारतीय महिला की हत्या, इंटरपोल ने एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार

Advertisements


भारतीय महिला निकिता गोडिशाला की तमिलनाडु में हत्या कर दी गई थी. निकिता का शव एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट में मिला था. अब इस मामले पर बड़ा खुलासा हुआ है. निकिता के एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन को सोमवार (5 जनवरी) को इंटरपोल पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया. अमेरिकी पुलिस ने दावा किया था कि अर्जुन हत्या के बाद भारत भाग गया है. इसके बाद जांच एजेंसियां इस मामले को लेकर सक्रिय हो गई थीं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, निकिता की हत्या के बाद से ही इंटरपोल ने अमेरिकी पुलिस एजेंसियों के साथ मिलकर अर्जुन शर्मा को ट्रैक करना शुरू कर दिया था. इंटरपोल ने दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया और तमिलनाडु से अर्जुन को दबोच लिया. अहम बात यह है कि अर्जुन खुद ही पुलिस के बाद निकिता के गायब होने की शिकायत लेकर पहुंचा था. उसने अमेरिकी पुलिस से कहा था कि निकिता न्यू ईयर की शाम से ही गायब है और मिल नहीं रही है.

मर्डर के बाद खुद दर्ज करवाई शिकायत और फिर भाग गया एक्स-बॉयफ्रेंड

अर्जुन शर्मा ने अमेरिकी पुलिस को जिस दिन शिकायत दर्ज करवाई, उसी दिन वह भारत भाग गया. अमेरिकी पुलिस ने खुद यह दावा किया था. जब अर्जुन गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा तो पुलिस ने जांच तेज की और उसके अपार्टमेंट पर छापा मार दिया. जब पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची तो निकिता का शव खून से लथपथ मिला. उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. हालांकि अब पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल हो गई है.

पेशे से डेटा स्ट्रेटजी एनालिस्ट थीं निकिता 

निकिता पेशे से डेटा और स्ट्रेटजी एनालिस्ट थीं और काफी वक्त से अमेरिका में रह रही थीं. इस मामले पर भारतीय दूतावास ने कहा था कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में है और हर संभव मदद करेगा. निकिता मैरीलैंड के एलिसॉट सिटी में रहती थीं.



Source link

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार एक साथ तीनों सेनाओं की मिलिट्री एक्सरसाइज, PAK की सरहद पर युद्धाभ

DS NEWS

श्मशान से लेकर बीबीएमपी दफ्तर तक रिश्वतखोरी, BPCL के पूर्व CFO शिवकुमार ने सुनाई भ्रष्ट सिस्टम

DS NEWS

New Chief Justice of India: जस्टिस सूर्यकांत ने ली शपथ, बने देश के 53वें चीफ जस्टिस

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy