DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जम्मू में LoC के पास डिटेक्ट हुआ सैटेलाइट फोन, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
India

जम्मू में LoC के पास डिटेक्ट हुआ सैटेलाइट फोन, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जम्मू में रविवार (12 जनवरी, 2026) दोपहर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कानाचक सेक्टर में एक सैटेलाइट फोन डिटेक्ट होने के बाद हड़कंप मच गया. इसकी घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया है.

सैटेलाइट फोन डिटेक्ट होने के साथ सुरक्षा बल अलर्ट

घने कोहरे के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे कानाचक सेक्टर में उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय सुरक्षा बलों को यह पता चला कि कानाचक सेक्टर में एक सैटेलाइट फोन ऑन हुआ है. इलाके में सैटेलाइट फोन डिटेक्ट होने के साथ ही सुरक्षा बल सतर्क हो गए और जिस लोकेशन पर सेटेलाइट फोन डिटेक्ट हुआ, उस लोकेशन के साथ-साथ उसके आसपास के इलाकों में जम्मू कश्मीर पुलिस (JKP), केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और भारतीय सेना ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया.

JKP, CRPF और सेना ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन

इस ऑपरेशन के दौरान सीमा से सटे इस इलाके को खंगाला गया और यहां गहन तलाशी अभियान चलाया गया. गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने पहले ही यह अलर्ट जारी कर दिया है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी घने कोहरे की आड़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर सकते हैं.

IB के जरिए आतंकी करते हैं घुसपैठ की कोशिश

यह सुरक्षा इनपुट इसलिए भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि जम्मू कश्मीर में बर्फ गिरने के साथ ही लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद हो गए हैं. इन घुसपैठ के रास्तों के बंद होने के बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकी अब घुसपैठ के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) का रुख करते हैं.

यह भी पढ़ेंः Vibrant Gujarat Summit: ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’, PM मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट में बताया भारत के विकास का मंत्र



Source link

Related posts

आंध्र प्रदेश शराब घोटालाः YSRCP सांसद मिधुन रेड्डी को कोर्ट ने एक अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भ

DS NEWS

LIVE: केरल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संकेत, शुरुआती रुझानों में LDF को बढ़त, NDA भी

DS NEWS

‘Jio के नेटवर्क में नहीं आई थी कोई समस्या’, अफवाहों के बीच टेलीकॉम कंपनी ने जारी किया बयान

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy