DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मुश्किल दौर से गुजर रहे भारत-US संबंध’, ट्रंप ने 500% टैरिफ वाले बिल का किया समर्थन तो आया का
India

‘मुश्किल दौर से गुजर रहे भारत-US संबंध’, ट्रंप ने 500% टैरिफ वाले बिल का किया समर्थन तो आया का

Advertisements


कांग्रेस ने गुरुवार (08 जनवरी, 2025) को कहा कि भारत-अमेरिका संबंध ‘मुश्किल दौर’ से गुजर रहे हैं और हर दिन एक ‘नई चुनौती’ है. कांग्रेस का ये रिएक्शन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से उस विधेयक को समर्थन के बाद आया है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 फीसदी तक का टैरिफ लगाया जा सकता है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘X’ पर कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सहयोगी सीनेटर लिंडसे ग्राहम एक विधेयक को आगे बढ़ा रहे हैं जिसके तहत रूस के साथ भारत के व्यापार और अन्य संबंधों के लिए उस पर व्यापक रूप से नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे. इससे पहले सीनेटर बर्नी मोरेनो ने एक विधेयक पेश किया था जिसके तहत आउटसोर्सिंग के लिए भुगतान करने वाली अमेरिकी कंपनियों पर 25 प्रतिशत कर लगाने का प्रस्ताव था.’

ट्रंप लगातार कर रहे मुनीर की तारीफ: जयराम रमेश

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के लिए असहज स्थिति पैदा करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप लगातार पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. रमेश ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में निश्चित रूप से एक ‘नई असामान्य स्थिति’ पैदा हो गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से दिए जाने वाले बयानों के बावजूद, हर दिन एक नई चुनौती है.

ट्रंप ने किया भारत-चीन पर 500% टैरिफ लगाने का समर्थन

ट्रंप ने उस विधेयक का समर्थन किया है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक का शुल्क लगाया जा सकता है. इस कदम से व्हाइट हाउस को चीन और भारत जैसे देशों पर मॉस्को से सस्ता तेल खरीदना बंद करने का दबाव बनाने की व्यापक गुंजाइश मिलेगी.

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि यह विधेयक चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशों के खिलाफ व्हाइट हाउस को ‘बेहद मजबूत दबाव बनाने का साधन’ प्रदान करेगा, ताकि उन्हें रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद करने के लिए प्रेरित किया जा सके.

क्या बोले अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम?

ग्राहम ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ विभिन्न मुद्दों पर बेहद सार्थक बैठक के बाद उन्होंने उस द्विदलीय रूस प्रतिबंध विधेयक को हरी झंडी दे दी है, जिस पर मैं कई महीनों से सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल और अन्य के साथ काम कर रहा हूं.’

उन्होंने कहा, ‘यह सही समय पर आया है क्योंकि यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है, जबकि पुतिन केवल बयानबाजी कर रहे हैं और निर्दोष लोगों की हत्या जारी है. यह विधेयक राष्ट्रपति ट्रंप को उन देशों को दंडित करने की अनुमति देगा, जो सस्ता रूसी तेल खरीदकर पुतिन की युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं.’

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विधेयक पर ‘मजबूत’ द्विदलीय समर्थन मिलेगा और इसे ‘संभवतः अगले सप्ताह की शुरुआत में’ मतदान के लिए लाया जा सकता है. ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत तक शुल्क लगाया है, जो दुनिया में सबसे अधिक शुल्क वाले देशों में शामिल है. इनमें रूस से ऊर्जा खरीदने पर लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है.

इस सप्ताह की शुरुआत में ग्राहम ने कहा था कि अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने उन्हें नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल की खरीद कम किए जाने की जानकारी दी है और उनसे राष्ट्रपति ट्रंप से भारत पर लगाए गए शुल्क में राहत देने का अनुरोध करने को कहा है.



Source link

Related posts

BSF कॉन्स्टेबल भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफ

DS NEWS

दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे PM मोदी, द्रौपदी मुर्मू को दी शुभकामनाएं

DS NEWS

रिश्तेदार ही निकला किडनैपर, दो साल की बच्ची को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया रेस्क्यू

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy