DS NEWS | The News Times India | Breaking News
दुबई में दबोचा गया भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया जैज़! जल्द लाया जाएगा इंडिया
India

दुबई में दबोचा गया भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया जैज़! जल्द लाया जाएगा इंडिया

Advertisements


भारत के एक बड़े ड्रग्स माफिया जसविंदर उर्फ जैज़ को दुबई में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतीय एजेंसियों के कहने पर इंटरपोल की मदद से की गई है. जसविंदर को देश के बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था.

जानकारी के अनुसार, Narcotics Control Bureau (NCB) ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जिसके बाद इंटरपोल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की गई और उसे दुबई में पकड़ लिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को एयरपोर्ट से जाते समय करीब तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया. अब उसे जल्द ही भारत लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि उससे पूछताछ की जा सके और पूरे ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा हो सके.

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के लिए करता था काम
यह भी दावा किया जा रहा है कि वह अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के लिए भी काम करता था, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. एजेंसियों को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स से जुड़े कई बड़े नेटवर्क और राज सामने आ सकते हैं.

NCB क्या है?

Narcotics Control Bureau यानी NCB भारत की एक अहम सरकारी एजेंसी है, जो देश में नशे से जुड़े अपराधों को रोकने और उनकी जांच करने का काम करती है. यह एजेंसी गृह मंत्रालय के तहत काम करती है और इसकी स्थापना साल 1986 में हुई थी. NCB का मुख्य काम ड्रग्स यानी नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना और इससे जुड़े बड़े नेटवर्क को खत्म करना है. यह एजेंसी देश के अंदर और बाहर से आने वाले ड्रग्स पर नजर रखती है और बड़े ड्रग माफिया और गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करती है.

ये भी पढ़ें: Iran-US War: ‘भारत गायब, यह कबूल नहीं’, ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस



Source link

Related posts

‘अमेरिका के सामने सरेंडर, तेल सप्लाई खतरे में…’ राहुल गांधी ने ईरान जंग पर PM मोदी से क्या…

DS NEWS

तेलंगाना निकाय चुनाव: आधी आबादी को ‘पूरी ताकत’, महिलाओं के लिए 50% आरक्षण के साथ सीटों का गणित

DS NEWS

‘प्रियंका गांधी को संसद में प्रदूषण पर बोलने से रोका’, किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy