DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद भारत का बड़ा फैसला, अगले महीने से शुरू हो जाएगी चीन के लिए सीधी फ्ला
India

ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद भारत का बड़ा फैसला, अगले महीने से शुरू हो जाएगी चीन के लिए सीधी फ्ला

Advertisements


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर भारी भरकम टैरिफ ऐलान के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार भी कूटनीतिक तरीके से अमेरिका को जवाब देने की तैयारी कर रही है. खबर है कि भारत और चीन के बीच कोविड-19 महामारी के कारण बंद हुई सीधे हवाई उड़ानें अगले महीने फिर से शुरू हो सकती हैं.

यह संकेत है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में कुछ सुधार हो रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सरकार ने एयर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइंस से कहा है कि वे चीन के लिए उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार रहें. यह उड़ानें अचानक ही शुरू की जा सकती हैं. 

भारत-चीन के संबंधों में खटास
गलवान घाटी में जून 2020 में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे. इस झड़प के बाद सीमा पर सैनिक तैनाती बढ़ी और कई दौर की सैन्य व कूटनीतिक बातचीत हुई, लेकिन कई मसले अभी भी अनसुलझे हैं. सीमा विवाद और कोविड के चलते चीन से निवेश पर रोक लगी, आयात पर कड़ी जांच हुई और सीधे हवाई उड़ानें बंद हो गईं. जिससे व्यापार और आम लोगों के बीच संपर्क कम हो गया.

पीएम मोदी का चीन दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को तिआनजिन जाएंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. 2018 के बाद पीएम मोदी पहली बार चीन जाएंगे. इससे पहले वह 2018 में SCO समिट में ही शामिल होने के लिए चीन गए थे.

शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठकें 
SCO एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसमें चीन, रूस और मध्य एशियाई देश शामिल हैं, जो सुरक्षा, व्यापार और राजनीतिक सहयोग पर केंद्रित है. पीएम मोदी की यात्रा के दौरान, सम्मेलन के सत्रों के अलावा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की भी संभावना है. यह बातचीत 2020 के लद्दाख सीमा विवाद के बाद तनावपूर्ण हुए संबंधों को सुधारने के प्रयासों के बीच हो सकती है.

सीधे उड़ानों का महत्व
कोविड-19 से पहले भारत और चीन के बीच सीधे उड़ानें चलती थीं, लेकिन महामारी के कारण ये बंद हो गईं. अब यात्रियों को हांगकांग, सिंगापुर या बैंकॉक जैसे शहरों से होकर जाना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं. सीधे उड़ानें शुरू होने से यात्रा सरल और सस्ती हो जाएगी.

ट्रंप ने भारत पर लगाया है 50 फीसदी टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. 25 फीसदी टैरिफ लागू हो चुका है और 25 फीसदी टैरिफ 28 अगस्त से लागू होगा.



Source link

Related posts

भारत की जासूसी कर रहा ड्रैगन? नौसैनिक बेस के पास मिला चीनी ट्रैकर लगा घायल सीगल पक्षी

DS NEWS

‘हवन में हड्डियां डालना बंद करो, वरना गायब हो जाओगे’, उत्तराखंड में शाह ने कांग्रेस को चेताया

DS NEWS

दिल्ली ब्लास्ट से पहले उमर ने कहां लगाए चक्कर? 50 CCTV फुटेज ने डिकोड किया पूरा रूट

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy